{"_id":"5b3d19004f1c1b05278b497f","slug":"51530730752-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने किया सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने किया सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत
Updated Thu, 05 Jul 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आप पदाधिकारियों ने किया सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सर्वोच्च न्यायालय के एलजी बनाम दिल्ली सरकार पर दिए गए फैसले का स्वागत किया है। आप के हिसार विधानसभा के सोशल मीडिया इंचार्ज सौरभ छाबड़ा, जिला सोशल मीडिया इंचार्ज परमजीत, विधानसभा अध्यक्ष संजय सतरोडिया, राजीव सरदाना और वीएल शर्मा ने कहा कि न्यायालय ने दिल्ली के चुने हुए मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों को दिल्ली चलाने का हक वापस स्थापित किया है और एलजी को दिल्ली के मंत्रिमंडल की सलाह पर काम करने के आदेश दिए हैं। यह लोकतंत्र की बहुत बड़ी जीत है। इस फैसले से यह साबित हो जाता है कि दिल्ली सरकार को विफल करने के भाजपा के अब तक के सभी प्रयास असफल रहे हैं। भाजपा दिल्ली में हुई अपनी करारी हार को अब तक पचा नहीं पाई है और एलजी के जरिये दिल्ली सरकार द्वारा जनता के हित में लिए गए लगभग सभी फैसलों को रद्द या बेवजह लटकाती जा रही थी। यह इतिहास में पहली बार हुआ है कि दिल्ली में भाजपा और कांग्रेस का 70 साल का दुर्ग भेदते हुए आम आदमी पार्टी ने अपनी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई और तेजी से जनता के हित में काम शुरू कर दिए और यही बात यह दोनों बड़ी पार्टियां पचा नहीं पाई हैं।