{"_id":"5b047c134f1c1bcf408b70f6","slug":"51527020563-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीड़ बिजली घर के ट्रांसफार्मर की सीटी डैमेज, शाम 6 बजे तक लगते रहे कट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीड़ बिजली घर के ट्रांसफार्मर की सीटी डैमेज, शाम 6 बजे तक लगते रहे कट
Updated Wed, 23 May 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
बीड़ स्थित 132 केवी बिजली घर के ट्रांसफार्मर की सीटी डैमेज हो गई। इसके कारण मंगलवार शाम 6 बजे तक शहरवासियों को बिजली कट झेलने पड़े। कर्मचारियों को सुबह 9 बजे फाल्ट मिला। मगर डैमेज सीटी को ठीक करते-करते शाम के सवा 6 बज गए। करीब सवा 9 घंटे बाद हालात में सुधार हो पाया। तब तक अलग-अलग फीडरों पर लोड डालकर वैकल्पिक व्यवस्था की गई। मगर अधिक गर्मी के कारण यह वैकल्पिक व्यवस्था भी पर्याप्त साबित नहीं हुई। कई क्षेत्रों में एक घंटे से लेकर तीन घंटे तक के कट लगे।
बिजली अधिकारियों के अनुसार सीटी ट्रांसफार्मर में लगा उपकरण होता है। मंगलवार सुबह करीब 9 बजे सीटी डैमेज होने की सूचना मिली। इसके बाद कर्मचारियों को फाल्ट ठीक करने में जुटा दिया गया। बीड़ बिजली घर से सप्लाई ठप होने के बाद इससे जुड़े सब स्टेशन अन्य सब स्टेशनों से सप्लाई लेकर कुछ-कुछ देर के लिए चलाने पड़े। आर्य नगर सब स्टेशन से सेक्टर-14 के 33 केवी सब स्टेशन को सप्लाई दी गई। इसी तरह सेक्टर 27-28 स्थित सब स्टेशन से राजगढ़ रोड सब स्टेशन को बिजली देनी पड़ी। इससे इन सब स्टेशनों पर भी ओवरलोड की समस्या बन गई।
सबसे अधिक समस्या सेक्टर-14, महावीर कॉलोनी, क्लॉथ मार्केट, हाउसिंग बोर्ड कालोनी, राजगढ़ रोड एरिया, अर्बन एस्टेट, एमसी कालोनी, डीसी कालोनी, कृष्णा नगर, राजगुरु मार्केट, नागोरी गेट, रेड स्कवेयर मार्केट, ग्रीन स्कवेयर मार्केट, जवाहर नगर, पुष्पा काम्प्लेक्स आदि क्षेत्रों में अधिक परेशानी झेलनी पड़ी। यहां एक घंटे से भी अधिक समय तक बिजली कट लगा। इसके बाद भी बार-बार बिजली गुल होती रही।
विज्ञापन
बीड़ बिजली घर स्थित ट्रांसफार्मर की सीटी डैमेज हो गई थी। इस कारण दूसरे सब स्टेशनों से फीडरों पर लोड डालकर सप्लाई चलाई गई। इसीलिए कुछ क्षेत्रों में कम बिजली सप्लाई मिल पाई। शाम सवा 6 बजे तक फाल्ट को ठीक कर बिजली सप्लाई बहाल कर दी गई।
सतीश कुमार, एक्सईएन, सिटी डिविजन नंबर एक