{"_id":"5a9707ff4f1c1bff388bac3f","slug":"51519847423-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूर्यनगर फाटक के पास करंट लगने से मैकेनिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूर्यनगर फाटक के पास करंट लगने से मैकेनिक की मौत
Updated Thu, 01 Mar 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। सूर्यनगर के रेलवे फाटक के पास बिजली की तारें ठीक करते समय बिजली मैकेनिक की झुलसने से मौत हो गई। मृतक 20 वर्षीय अमित कुमार यूपी के इलाहाबाद का रहने वाला था। रेलवे थाना पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
इलाहाबाद का रहने वाला अमित कुमार कुछ समय से शांति नगर में अपने साथियों के साथ किराये के मकान में रह रहा था। वह ठेकेदार के पास बिजली मैकेनिक का काम करता था। ठेकेदार ने रेलवे लाइन के विद्युतीकरण का काम लिया हुआ है। इसके चलते बिजली की तारें लगाने का काम चल रहा है। एक कर्मचारी का रात साढ़े ग्यारह बजे अमित के पास फोन आया था। उसने बताया था कि सूर्यनगर फाटक के पास बिजली की तारों में गड़बड़ी है। फिर अमित अपने तीन साथियों के साथ सूर्यनगर के फाटक के पास पहुंचा। वह बिजली की तार ठीक करने के लिए पोल पर चढ़ गया। अचानक उसका हाथ बिजली की तार को छू गया और वह करंट लगने से झुलस गया। बाद में सहकर्मी उसे सिविल अस्पताल ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम किया गया। रेलवे थाना पुलिस ने इस संबंध में इत्तफाकिया कार्रवाई की है।