फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   500 year old name village change

500 साल पुराने गांव किन्नर का नाम बदल किया गैबीनगर

Tue, 30 May 2017 11:39 PM IST
amarujala/Hisar
amarujala/Hisar Updated Tue, 30 May 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
500 year old name village change
गांव का मार्ग ‌दर्शाता बोर्ड।
भाजपा सरकार ने नारनौंद क्षेत्र के गांव किन्नर का नाम बदलकर गैबीनगर कर दिया है। कुुछ महीने पहले गांव के लोगों ने प्रस्ताव पारित कर गांव का नाम बदलने का अनुरोध प्रदेश सरकार को भेेजा था।    
विज्ञापन

 
करीब डेढ़ साल पहले प्रदेश में कुछ गांव के नाम बदलने का फैसला लिया गया था। इनमें गांव की ओर से प्रस्तावित नाम मांगे गए थे। जिले के नारनौंद क्षेत्र के गांव किन्नर का नाम अब गैबीनगर करने का एलान किया गया है। जल्द ही सरकार की ओर से इस बारे में अधिसूचना जारी की जाएगी। गांव की महिला सरपंच पूनम देवी की अध्यक्षता में हुई पंचायत में गांव का नाम गैबीनगर रखने का प्रस्ताव पारित किया गया था। 2016 में यह प्रस्ताव कानूनगो, जिला राजस्व अधिकारी के जरिये प्रदेश सरकार को भेजा गया। गांव की सरपंच पूनम ने बताया कि गांव में गैैबी साहब का पुराना प्रसिद्ध डेरा होने के कारण यह नाम तय किया गया।       
विज्ञापन


नहीं बदला कुतियांवाली का नाम     
आदमपुर एरिया के गांव कुतियावांली का नाम बदलने का प्रस्ताव पंचायत ने करीब तीन साल पहले भेजा था। इसमें गांव का नया नाम शहजादपुर करने की मांग रखी थी। प्रदेश सरकार की ओर से इस नाम से हरियाणा में दूसरा गांव होने की बात कहकर नाम बदलने से इनकार कर दिया गया था। गांव कुतियांवाली-तेलनवाली के सरपंच प्रीतम ने बताया कि इसके बाद गांव के लोगों को कोई सूचना नहीं दी गई।      
विज्ञापन
विज्ञापन


हिसार जिले के गांवों के कुछ अनूठे नाम       
 -चिकनवास, चमारखेड़ा, दुर्जनपुर, मिर्चपुर, नाड़ा, धिगताना।  
     
सीएम ऑफिस से सरपंच को आया फोन
गांव की लड़कियां भी पिछले काफी समय से अपने गांव का नाम बदलने के लिए मांग कर रही थीं। मंगलवार को मुख्यमंत्री के कार्यालय से गांव के सरपंच के पास फोन आया कि आपके गांव का नाम किन्नर से बदलकर गैबी नगर रख दिया है। सरकार ने किन्नर गांव का नाम गैबीनगर रख दिया है। इससे ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। करीब 500 साल पहले किन्नर गांव को बसाया गया था। आज किसी को इस बात का नहीं पता कि गांव का नाम किन्नर कैसे पड़ा।

अब बिना हिचक ले सकेंगे नाम
मीना, कविता, संतोष, ऋतु, कमलेश आदि ने बताया कि गांव का नाम किसी रिश्तेदार के सामने लेने में काफी शर्म महसूस होती थी। गांव की लड़कियों और गांव की सरपंच के सहयोग से गांव का नाम गैबीपुर रखा गया है। अब हम बिना हिचक के अपने गांव का नाम ले सकेंगे।


मंगलवार को मुख्यमंत्री के कार्यालय से मेरे पास फोन आया कि आपके गांव का नाम किन्नर से बदलकर गैबीनगर रख दिया है। गांव का नाम बदलने से पूरे गांव में खुशी का माहौल है।
पूनम, सरपंच, गैबीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed