{"_id":"5d9e2d988ebc3e014c4b6987","slug":"500-rupees-fined-gju-students-hisar-news-rtk522321153","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभागों में नहीं लगाया निर्धारित समय सीमा का नोटिस, तो विद्यार्थियों पर लगाया 500 रुपये शुल्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभागों में नहीं लगाया निर्धारित समय सीमा का नोटिस, तो विद्यार्थियों पर लगाया 500 रुपये शुल्क
रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
21 - जीजेयू में अपनी मांगों को लेकर रजिस्ट्रार डॉ. अनिल कुमार पुंडीर से मिलते विद्यार्थी।
- फोटो : Hisar
Link Copied
गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में बुधवार को प्रथम वर्ष के विभिन्न विभागों के विद्यार्थी कुलसचिव डॉ. अनिल कुमार पुंडीर से मिले। उन्होंने कहा कि माइग्रेशन सर्टिफिकेट जमा करवाए जाने में देरी करने का हवाला देते हुए उनसे बेवजह 500 रुपये का हर्जाना वसूला जा रहा है, जबकि माइग्रेशन सर्टिफिकेट जमा करवाने के लिए निर्धारित तिथि नहीं बताई गई थी। कुलसचिव ने उन्हें जल्द ही समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने बताया कि जब वे माइग्रेशन सर्टिफिकेट जमा करवाने गए तो उनसे 500 रुपये लेट फीस मांगी गई। इसके बाद उन्होंने कहा कि इसके लिए कोई टाइम फिक्स नहीं था। पहले बताया जाता तो वो माइग्रेशन सर्टिफिकेट को पहले जमा करवा देते। विद्यार्थियों ने बताया कि अब पता चला है कि तीन विभागों में इसके लिए कोई सूचना नहीं दी गई या विभागों की तरफ से कोई नोटिस नहीं लगाया गया, जिससे पता चल सके कि सर्टिफिकेट कब तक जमा करवाना है। इन विभागों में मेकैनिकल, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग शामिल हैं। कुलसचिव ने विद्यार्थियों को आश्वासन दिया कि विभागों के चेयरमैन से बातचीत करके विद्यार्थियों की समस्या का हल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।