फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   50 lakh rupees extortion sought from bank manager by calling WhatsApp

व्हाट्सएप कॉल कर बैंक मैनेजर से मांगी 50 लाख रुपये की रंगदारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
50 lakh rupees extortion sought from bank manager by calling WhatsApp
हिसार। उपचुनाव के दौरान आदमपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी बैंक मैनेजर से व्हाट्सएप कॉल कर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। रुपये न देने पर बेटे को गांव के चौक में जान से मारने की धमकी मिली। इस संबंध में सीसवाल गांव निवासी मक्खन सिंह ने आदमपुर थाना पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गांव के ही अनूप के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मक्खन सिंह ने बताया कि वह न्योली कलां गांव स्थित कोऑपरेटिव सोसायटी बैंक में ब्रांच मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। वीरवार शाम करीब 5 बजकर 32 मिनट पर एक विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। सामने वाले ने अनूप निवासी सीसवाल बताया। उसने मुझे धमकी देते हुए 50 लाख रुपये मांगे और कहा कि रुपये नहीं दिए तो तेरे बेटे को गांव के चौक में ले जाकर मार देंगे। उसने कहा कि तेरे पास ये मेरा लास्ट फोन है, इसके बाद मैं दोबारा फोन नहीं करूंगा, तुम सोच लेना। जांच अधिकारी एसआई विनोद कुमार का कहना है कि मक्खन सिंह की शिकायत पर अनूप के खिलाफ रंगदारी और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जनवरी माह में भी मांगी थी तीन लाख की रंगदारी
करीब 9 माह पहले जनवरी में भी गांव सीसवाल के कोऑपरेटिव सोसायटी बैंक के मैनेजर से 2 नकाबपोश बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर 3 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। पुलिस ने केस दर्ज किया था, लेकिन आज तक आरोपी नहीं पकड़े जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने मक्खन लाल से व्हाट्सएप कॉल कर फिरौती मांगी है। पुलिस द्वारा कॉल डिटेल्स खंगाली जा रही है। साइबर सेल से भी मामले में सहायता ली जा रही है। आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। आरोपी जल्दी ही पुलिस गिरफ्त में होगा। - सुखजीत सिंह, थाना प्रभारी आदमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed