{"_id":"635ec6f37a461f1c7d76f836","slug":"50-cases-were-reported-on-sunday-hisar-news-hsr645871366","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में बढ़ रहे डेंगू मरीजों की संख्या से अधिकारियों में बढ़ी चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में बढ़ रहे डेंगू मरीजों की संख्या से अधिकारियों में बढ़ी चिंता
विज्ञापन
हिसार। जिले में डेंगू मरीजों की लगातार बढ़ रही संख्या ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को चिंता में डाल दिया है। रविवार को 50 और नए मरीज सामने आने पर मरीजों की संख्या बढ़कर 705 पर पहुंच गई हैं। इनमें से पांच मरीजों की मौत हो चुकी है। जिला मलेरिया विभाग द्वारा शहर में दवा का छिड़काव करवाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रही हैं।
न्यू मॉडल टाउन और आजाद नगर में अधिक केस
डिप्टी सीएमओ डॉ. सुभाष खतरेजा ने बताया कि रविवार को डेंगू के 50 केस सामने आए हैं। मरीजों का नागरिक अस्पताल और निजी अस्पतालों में उनका उपचार चल रहा हैं। जहां से डेंगू मरीज सामने आ रहे हैं उन एरिया में दवा का छिड़काव किया जा रहा है। इसके अलावा 27 टीमें घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रही हैं। उन्होंने बताया कि आजाद नगर, न्यू मॉडल टाउन, जिंदल कॉलोनी से अधिक केस सामने आ रहे हैं। शहर के कई एरिया में अभी भी जलभराव की स्थित बनी हुई है। पानी की निकासी न होने से डेंगू तेजी से फैल रहा है। अकसर देखने में आया है कि अक्तूबर माह के आखिर में डेंगू का आंकड़ा नीचे आ जाता है इस बार अक्तूबर में डेंगू के मरीज बढ़ रहे हैं।