फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   5 teams, 3 states, 100 suspects interrogated, 200 CCTV footage scrutinized...result 0

Hisar News: 5 टीमें, 3 राज्य, 100 संदिग्धों से पूछताछ, 200 सीसीटीवी फुटेज खंगाले...नतीजा 0

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
5 teams, 3 states, 100 suspects interrogated, 200 CCTV footage scrutinized...result 0
हिसार। ऑटो मार्केट में स्थित महिंद्रा शोरूम पर दिनदहाड़े 35 से अधिक गोलियां चलाकर संचालक से 5 करोड़ की रंगदारी मांगने वाले 3 बदमाश चार दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। एसपी ने 24 जून को बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें गठित की थीं। इन टीमों ने हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली में वीरवार रात तक दबिश देकर करीब 100 संदिग्ध लोगों से पूछताछ की। इस दौरान 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा चुके हैं, लेकिन नतीजा शून्य है। बदमाशों के पुलिस की गिरफ्त में नहीं आने से जहां, व्यापारियों में रोष बढ़ता जा रहा है, वहीं पुलिस की कार्यशैली पर भी लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

बीते सोमवार दोपहर बाद करीब 3 बजकर 8 मिनट पर महिंद्रा शोरूम पर फायरिंग और रंगदारी मांगने की घटना के बाद पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा, एएसपी राजेश मोहन, सीआईए और स्पेशल टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने वारदात की सीसीटीवी कैमरे की फुटेज हासिल की और बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमों का गठन किया। फुटेज में एक बदमाश का चेहरा तो साफ दिखाई दे रहा था, बावजूद इसके उसकी पहचान नहीं हो पाई है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने शहर के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भिवानी, फतेहाबाद, जींद और राजस्थान के बॉर्डर वाले जिलों के थानों में भी भेजी है। बदमाशों की आखिरी लोकेशन आजाद नगर के पास मिली थी। इसके बाद व भिवानी जिले के गांव ईशरवाल के पास नजर आए। पुलिस को शक है कि आरोपी राजस्थान में छिपे हो सकते हैं। इनकी पहचान के लिए करीब 100 संदिग्ध लोगों से पूछताछ हो चुकी है। रंगदारी के मामलों में पहले लिप्त बदमाशों से भी तस्दीक करवाई जा रही है। टीमों ने दिल्ली और राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में भी दबिश दी है, इसके बावजूद घटना के 72 घंटे बाद भी बदमाशों का सुराग नहीं लग पाना बड़ा सवाल है।
विज्ञापन




ऑटो मार्केट में पुलिस ने लगाए दो नाके

रंगदारी मांगने की तीन वारदात के बाद ऑटो मार्केट में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। महिंद्रा शोरूम के बाहर कमांडो तैनात हैं। ऑटो मार्केट के प्रवेश द्वार के पास एक नाका लगाया गया है। फेज तीन में दूसरा नाका लगाया है। पीसीआर की गश्त भी बढ़ा दी है। इसके अलावा सादा वर्दी में पुलिस कर्मी निगरानी में लगे हैं। वीरवार को डीएसपी सत्यपाल, महिंद्रा शोरूम के मालिक रामभगत गुप्ता से मिलने पहुंचे और उन्हें अब तक की कार्रवाई से अवगत करवाने के साथ ही सुरक्षा का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की अलग अलग टीमें आरोपियों की तलाश में लगी हैं। हमारी टीम को कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। यह बेहद गंभीर मामला है जिसके चलते फिलहाल अधिक जानकारी नहीं दे सकता।

सत्यपाल यादव, डीएसपी, हिसार


रंगदारी मांगने के केस

केस एक : सोमवार दोपहर बाद 3 बजकर 8 मिनट पर ऑटो मार्केट स्थित महिंद्रा कंपनी के शोरूम पर 5 करोड़ की रंगदारी मांगने की पर्ची फेंकने के बाद तीन बदमाशों ने 35 से अधिक गोलियां चलाईं। इतना ही नहीं बदमाश हथियार लहराते हुए और फायरिंग करते हुए फरार हो गए। वारदात के बाद शोरूम संचालक रामभगत गुप्ता को सुरक्षा मुहैया कराई गई है।
------------------
केस-2 : बदमाशों ने मंगलवार रात 9:20 बजे भीम ऑटो मोबाइल के संचालक टीटू बंसल को व्हाट्सएप पर कॉल कर 2 करोड़ की रंगदारी मांगी। रंगदारी मांगने वाले ने खुद को काला खैरमपुरिया बताया। उसने कहा कि पैसा नहीं दिया तो अंजाम देख लेना। इस धमकी के बाद टीटू बंसल को पुलिस द्वारा सुरक्षा उपलब्ध कराई गई है।

----------
केस-3 : ऑटो मार्केट में कार एसेसरीज शोरूम के संचालक मनीष गोयल ने बताया कि मंगलवार को वे परिवार के साथ अमृतसर गए थे। रात करीब 9 बजकर 8 मिनट पर कॉल आई। कुछ देर बाद वाॅयस मैसेज आया। फोन करने वाले ने कहा कि काला खैरमपुरिया बोल रहा हूं। दो करोड़ रुपये तैयार कर ले। लौटने के बाद मनीष ने वीरवार को पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने उन्हें भी सुरक्षा मुहैया कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed