फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   5 promising students including Hisar's daughter will be exposed to high-tech technology in Japan

Hisar News: हिसार की बेटी समेत 5 होनहार जापान में हाईटेक तकनीक से होंगे रूबरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
5 promising students including Hisar's daughter will be exposed to high-tech technology in Japan
प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थी स्टाफ के साथ।
हिसार। गांव उगालन स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की 11वीं विज्ञान संकाय की छात्रा कुसुम समेत पांच होनहार हाईटेक तकनीक से रूबरू होने के लिए अक्टूबर में जापान जाएंगे। गांव बड़छप्पर की रहने वाली कुसुम को बचपन से ही विज्ञान विषय में रूचि है, जिसमें वे आगे चलकर कॅरिअर संवारना चाहती हैं। होनहार बेटी के पिता संजय कुमार गांव सीसर स्थित राजकीय कन्या मिडल विद्यालय में बतौर गेस्ट टीचर के रूप में कार्यरत हैं। जापान जाने से लेकर आने तक का पूरा खर्चा शिक्षा निदेशालय उठाएगा। इस दौरे से वैज्ञानिक जिज्ञासा और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन


प्रदेश के 5 होनहार जाएंगे जापान
शिक्षा विभाग के सकुरा साइंस प्रोग्राम के तहत प्रदेश के सरकारी स्कूल के पांच होनहारों को जापान जाने का मौका मिला है, जिनमें हिसार के गांव बड़छप्पर की कुसुम, भिवानी स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्रा नीतू, जींद स्थित गांव हसनपुर में आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा पल्लवी, चरखी-दादरी स्थित राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा नमन कौशिक व जींद स्थित राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र मानव रेड्डू शामिल हैं।
विज्ञापन


कुसुम की इस उपलब्धि से जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे विद्यार्थियों को प्रेरणा मिली है। सरकार व शिक्षा विभाग बच्चों को विज्ञान विषय से जोड़ने के लिए ऐसी योजनाएं चला रही हैं, जिससे विद्यार्थियों की जानकारी के साथ उनका ज्ञानवर्धन होगा। -
विज्ञापन
विज्ञापन

नरेंद्र भाटिया, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed