{"_id":"61eef25a9fd8da3bae67826b","slug":"46-buffaloes-51-rags-and-250-sheep-recovered-from-three-canters-hisar-news-hsr622781538","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन कैंटरों से 46 भैंस, 51 कटड़े व 250 भेड़ बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन कैंटरों से 46 भैंस, 51 कटड़े व 250 भेड़ बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बास। क्षेत्र के हिसार-दिल्ली हाईवे पिपला पुल पुलिस नाके पर तीन कैंटरों से पुलिस ने 46 भैंस, 51 कटड़े, 250 भेड़ व 5 बकरियों को मुक्त कराया है। पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार रविवार देर रात हांसी पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि दिल्ली की तरफ से कुछ गाड़ियों में पशुओं को भरकर ले जाया जा रहा है। हेड कांस्टेबल संदीप व राजेश ने पिपला पुल पुलिस नाके पर दिल्ली की तरफ जा रहे तीन कैंटरों को रुकवाकर तलाशी ली। इस दौरान एक कैंटर से 28 भैंस व 31 कटड़े, दूसरे कैंटर से 18 भैंस व 20 कटड़े और तीसरे कैंटर से 250 भेंड व 5 बकरियां बरामद हुईं। वहीं, आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के केतीपुरा निवासी आस मोहमद, हापुड़ जिले के भंडपट्टी निवासी शाह आलम, सिरसा जिले के कालावाली निवासी राजेन्द्र सिंह, राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के नोहर निवासी फारूख, राजस्थान के नोहर के गांव मेघसिंहपुरा निवासी सामू खान, हनुमानगढ जिले के गांधीनगर निवासी जाफर खान व नोहर के गांव मंदरपुर निवासी फारूख के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। संवाद