फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   45 meter wide master road to be built for Sector-14 and 33

सेक्टर-14 और 33 के लिए बनेगी 45 मीटर चौड़ी मास्टर रोड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
45 meter wide master road to be built for Sector-14 and 33
हिसार। सेक्टर 14 व 33 के लिए 45 मीटर चौड़ी मास्टर रोड बनाई जाएगी। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने टेंडर कर दिया है। इसके अलावा दोनों सेक्टरों के लिए बरसाती नाला बनाया जाएगा। सड़क की लंबाई 8.8 किलोमीटर होगी। इस प्रोजेक्ट पर 28.80 करोड़ रुपये खर्च होंगे। एजेंसी को 9 माह में इस प्रोजेक्ट को पूरा करना होगा।
विज्ञापन

बता दें कि एचएसवीपी की तरफ से सेक्टरों को जोड़ने के लिए मास्टर रोड का निर्माण किया जाता है। चूंकि सेक्टर 14 व 33 साथ-साथ लगते हैं। इनके लिए पहले से ही मास्टर रोड का प्रावधान किया गया था, मगर अभी तक इस रोड को बनाया नहीं जा सका। हालांकि इसके लिए एस्टीमेट दो वर्ष पहले वर्ष 2019 में मंजूर कर लिया गया था।
विज्ञापन

इस फोरलेन का एक हिस्सा सेक्टर 14 व 14 पार्ट टू के बीच में बनेगा। वर्तमान में यह रोड टू लेन है। दूसरा हिस्सा सेक्टर-14 के बनने वाले तीसरे गेट से भैंस फार्म के साथ-साथ बनाया जाएगा, जो 14 व 14 पार्ट टू को क्रॉस करते हुए सेक्टर-33 से जुड़ेगा। तीसरा हिस्सा सेक्टर-33 के खत्म होनी वाली जगह पर बनेगा, जो सीधा साउथ बाईपास में जुड़ेगा। इसके अलावा चौथा हिस्सा 14 पार्ट टू व 33 के बीच बनने वाली रोड से बस स्टैंड के पीछे साउथ बाईपास को जा रही रोड तक बनाया जाएगा। इस सड़क के बनने से उकलाना, बरवाला, आदमपुर की तरफ से सेक्टर में आने वाले लोगों को सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरडब्ल्यूए पिछले तीन वर्षों से इस रोड को बनाने की मांग कर रही थी। इसे लेकर काफी बार विभाग को पत्र लिखे गए और सीएम विंडो पर भी शिकायत की गई। इस रोड के बनने से तीनों सेक्टरों के लोगों को फायदा होगा।
- प्रवीन सिंघल, संरक्षक, आरडब्ल्यूए, सेक्टर-14 पार्ट टू
रोड व बरसाती नाले के लिए टेंडर लगा दिया है। 10 नवंबर को यह टेंडर खोला जाएगा। 9 माह में एजेंसी को इसे तैयार करके देना है।
- पवन वर्मा, एक्सईएन, एचएसवीपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed