{"_id":"5ce1a637bdec22070e2bc6fd","slug":"41558292023-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशिया की नंबर-1 ऑटो मार्केट बदहाल स्थिति में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एशिया की नंबर-1 ऑटो मार्केट बदहाल स्थिति में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। एशिया की नंबर-1 मार्केट हिसार की ऑटो मार्केट की स्थिति बदहाल है। मार्केट की सड़कें खस्ताहाल हो चुकी हैं और उनमें जगह-जगह गड्ढे हैं, जिनमें अकसर पानी खड़ा रहता है। बरसात के समय में तो स्थिति बद से बदतर हो जाती है। मार्केट की सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है।
ऑटो मार्केट के फेज-3 में तो स्थिति बेहद सोचनीय है। यहां की सड़कों का पता ही नहीं है कि यहां सड़कों में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क है। बारिश के समय यहां पानी भर जाता है और कई-कई दिनों तक पानी जमा रहता है, जिसके कारण स्थानीय दुकानदारों के अलावा यहां आने वाले लोगों को भी खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस बारे में दुकानदार कई बार संबंधित अधिकारियों से सड़कों का निर्माण करने की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। मार्केट में सफाई के लिए सफाईकर्मी कई दिनों में आते हैं, जिस कारण सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है।
कहने को ऑटो मार्केट एशिया की नंबर-1 मार्केट है, लेकिन यहां सुविधाएं न के बराबर हैं। फेज-3 में दुकानदारों को दुकानें यह कहकर अलॉट की गई थीं, यहां सभी सुविधाएं दुकानदारों को दी जाएंगी। कब्जा देने के समय यहां की सड़क बनी थी, जिसकी हालत आज खस्ता हो चली है, लेकिन उसे नया बनाना तो दूर, उसकी मरम्मत भी नहीं की जा रही।
विज्ञापन
-देवराज, दुकानदार, ऑटो मार्केट, हिसार।
हम पुरानी मार्केट में रहते थे। जिस समय यह अलॉट की गई तो अधिकारियों ने बड़े सब्जबाग दिखाए थे, लेकिन यहां आने पर पता चला कि यहां कोई सुविधा नहीं है। सड़कें टूटी होने की वजह से काम पर भी असर पड़ा है और अब हम यहां आकर पछता रहे हैं। इससे अच्छा तो पुरानी मार्केट में ठीक थे।
- महेंद्र कुमार, दुकानदार, ऑटो मार्केट, हिसार।
एसोसिएशन के सदस्य अधिकारियों से बार-बार मिल चुके और सीएम विंडो में भी शिकायत दे चुके हैं। सीएम से मिलकर भी इसकी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन आज तक मार्केट की सड़कों का सुधार नहीं हुआ। अब बारिश के मौसम में मार्केट के हालात और भी ज्यादा खराब हो जाएंगे, इसलिए प्रशासन ने मतगणना के बाद यदि जल्द ही मार्केट का सुधार नहीं कराया तो विरोधस्वरूप धरना दिया जाएगा।
- ओमपाल, प्रधान, बाबा विश्वकर्मा समिति, ऑटो मार्केट, हिसार।