फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   दुष्यंत चौटाला बोले- बिजली निगम के ठेकेदारों पर एफआईआर दर्ज कराओ

दुष्यंत चौटाला बोले- बिजली निगम के ठेकेदारों पर एफआईआर दर्ज कराओ

Sat, 29 Sep 2018 12:56 AM IST
Updated Sat, 29 Sep 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
दुष्यंत चौटाला बोले- बिजली निगम के ठेकेदारों पर एफआईआर दर्ज कराओ
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। सांसद दुष्यंत चौटाला ने सांसद निधि के तहत जारी किए गए बजट से लगने वाले बिजली कनेक्शन के लिए पैसे मांगने वाले बिजली निगम के ठेकेदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। सांसद ने बिजली निगम के एक्सईएन को निर्देश दिए कि वह अपने नाम से एफआईआर दर्ज कराएं। उन्होंने बिजली निगम अधिकारियों को बिजली कनेक्शन के लिए ट्रांसपोर्टेशन के नाम पर पैसा मांगने की लिखित शिकायत भी सौंपी।
सांसद दुष्यंत चौटाला ने शुक्रवार को लघु सचिवालय में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक ली। मीटिंग में नलवा विधायक रणबीर सिंह गंगवा, बरवाला विधायक वेद नारंग, डीसी अशोक कुमार मीणा, एसपी शिवचरण, हांसी एसपी विरेंद्र विज, एडीसी अमरजीत सिंह मान भी मौजूद थे। बिजली निगम को जारी किए गए एमपी लैड के बजट को लेकर सांसद दुष्यंत ने कहा बिजली निगम के पास 1.5 करोड़ रुपये बकाया पड़े हैं। सांसद निधि के कुल 20 करोड़ रुपये में से 6 करोड़ बिजली निगम को जारी किए गए हैं। किसी का घर रोशन हो सके, इस कारण इस विभाग को सबसे अधिक बजट दिया गया। सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि कुछ कांट्रेक्टर सांसद निधि के तहत जारी किए गए पैसे से लोगों के घर कनेक्शन लगाने के बदले रिश्वत मांग रहे हैं। तीन लोगों ने लिखित शिकायत दी है। इसमें ठेकेदारों ने इन लोगों से ट्रांसपोर्टेशन के नाम पर 5-5 हजार रुपये मांगने का आरोप है। सांसद ने संबंधित ऐसे ठेकेदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। उन्होंने मौके पर ही डीएसपी को लिखित में शिकायत सौंपते हुए एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिजली निगम के एक्सईएन ऐसे ठेकेदारों पर केस दर्ज कराएं।
विज्ञापन

बारिश के कारण हुए फसली नुकसान के बारे में रिपोर्ट मांगी
सांसद ने बारिश के कारण हुए फसली नुकसान के बारे में रिपोर्ट मांगी। कृषि उपनिदेशक डॉ. विनोद फोगाट ने बताया कि 11 हजार किसानों ने मुआवजे के लिए आवेदन किया है। बीमा कंपनियों की ओर से अगले 10 दिन के भीतर इनकी वेरिफिकेशन की जाएगी, जिसके आधार पर किसानों को मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीवरेज-पेयजल लाइनों पर 79 करोड़ रुपये का टेंडर दिया
अमरुत योजना की में निगम अधिकारियों ने बताया कि गांव सातरोड खास व खुर्द के साथ 16 अन्य कॉलोनियों में सीवरेज व पेयजल सुविधाओं के लिए 79 करोड़ रुपये का टेंडर दे दिया है। कंपनी ने संबंधित क्षेत्रों के सर्वे का काम शुरू करवा दिया है। अगले 18 महीने में काम पूरा कर लिया जाएगा।
रेलवे परियोजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा
सांसद ने जिले में चल रही रेलवे परियोजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि अंबाला डिविजन के तहत आने वाली जिले की रेलवे लाइन पर एक भी मानव रहित फाटक शेष नहीं है। इसके अलावा उकलाना व बरवाला के स्टेशन प्लेटफार्म को ऊंचा उठाने का कार्य प्रगति पर है। सांसद ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि जिला के सभी गांवों में 2-2 बार फॉगिंग करवाई जाए।

डीईईओ के लिए बजीं तालियां
हिसार के दो स्कूलों को राष्ट्रीय स्तर पर स्वच्छता पुरस्कार मिलने पर सांसद दुष्यंत चौटाला ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों की तारीफ की। डीईईओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि देश के छह लाख स्कूलों में से 52 स्कूलों को इस पुरस्कार के लिए चुना गया था। हिसार के दो स्कूल शामिल थे। सांसद ने इस उपलब्धि के लिए तालियां बजवाईं।
एक नवंबर के बाद किसी हाईवे पर पशु दिखा तो होगी एफआईआर
सांसद ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया को कहा कि सड़कों पर टोल वसूली के बावजूद सड़कों पर लावारिस पशु घूम रहे हैं। इस कारण लोगों की जान भी जा रही है। 31अक्तूबर तक हाईवे को कैटल फ्री बनाएं। अगर एक नवंबर के बाद किसी हाईवे पर पशु दिखाई दिया तो टोल कंपनी तथा एनएचएआई के अधिकारियों पर एफआईआर कराएंगे। डीएफओ को निर्देश दिए कि वे सर्दी की धुंध शुरू होने से पहले साउथ बाईपास पर दुर्घटना आशंकित पेड़ों की यातायात को बाधित करने वाली टहनियों व शाखाओं की छंटाई करवाएं।


ऐसे तो सर्वे करने में 200 दिन लगेंगे
सांसद ने फसल बीमा कंपनी के प्रतिनिधि से पूछा सर्वे करने के लिए कितने कर्मचारी हैं। बीमा प्रतिनिधि ने कहा 50 सर्वेयर हैं। सांसद बोले- 11 हजार का सर्वे करने के लिए इस तरह से 200 दिन लग जाएंगे। सर्वे का काम 10 दिन में पूरा करना है। यह कैसे पूरा होगा। बीमा कंपनी को सर्वेयर की संख्या 200 करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed