फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   41 cheeter caught in 10th English subject examination

दसवीं की अंग्रेजी विषय की परीक्षा में 41 नकलची पकड़े

Fri, 13 Mar 2020 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
41 cheeter caught in 10th English subject examination
41 cheeter caught in 10th English subject examination - फोटो : Hisar
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं व बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं के तहत वीरवार को दसवीं कक्षा की अंग्रेजी विषय की परीक्षा आयोजित की गई। इस दौरान 41 परीक्षार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा गया। उधर परीक्षा देकर केंद्रों से बाहर आते परीक्षार्थियों के चेहरे पर खुशी नजर आई। परीक्षार्थियों के मुताबिक पेपर आसान था। शुक्रवार को बारहवीं कक्षा का फिजिकल एजुकेशन विषय का पेपर है। बता दें कि बोर्ड परीक्षाओं को लेकर जिले भर में कुल 138 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 25 केंद्रों को संवेदनशील व अतिसंवेदनशील घोषित किया हुआ है। जिले भर में 36 हजार से ज्यादा विद्यार्थी दसवीं की परीक्षा दे रहे हैं।
विज्ञापन

समय से पहले परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे
परीक्षा का समय साढ़े 12 बजे का है, लेकिन परीक्षार्थी एक घंटे पहले ही परीक्षा केंद्रों पर नजर आए। परीक्षा के दौरान बाहरी लोगों की दखलंदाजी रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों के बाहर पुलिसकर्मी तैनात रहे। इस दौरान बोर्ड की तरफ से गठित विभिन्न उड़नदस्तों ने भी निरीक्षण किया। इस दौरान 41 परीक्षार्थी परीक्षा में अनुचित साधनों का इस्तेमाल करते हुए मिले, जिन पर नकल का केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed