फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   40 vehicles leave for AIDS awareness

Hisar News: एड्स जागरूकता के लिए 40 वाहन रवाना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
40 vehicles leave for AIDS awareness
हिसार। जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में विश्व एड्स दिवस पर सोमवार को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। एड्स जागरूकता के लिए 40 वाहन रवाना किए गए। उन्हें सीएमओ डॉ. सपना गहलावत ने जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाई। अब सभी विभागों के सहयोग से माहभर तक जागरूकता कार्यक्रम होंगे। संबंधित विभागों से तालमेल के लिए विभागीय कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन


इस रैली में क्लीनिकल सर्विस ऑफिसर डॉ. अशोक कुमार चौधरी समेत इंटीग्रेटेड स्ट्रेटजी फॉर एचआईवी के डॉ. राजेश पंघाल, आउटरीच वर्कर नीलम, दीपिका, प्रदीप, अमन, विशाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


यहां-यहां चलेगा जागरूकता अभियान

डिप्टी सीएमओ डॉ. सुशील गर्ग ने बताया कि काउंसलर सुदामा मंगलवार को दिसंबर को पुलिस विभाग के जवानों और तीन दिसंबर को सेना के सहयोग से सैनिकों समेत उनके परिजनों को भी इस खतरे से बचने के लिए प्रेरित करेंगे। इसके बाद प्रियंका व अक्षय होमगार्ड, रजत, शकुंतला, प्रदीप जेल विभाग, बीएसएनएल कार्यालय में अक्षय जाएंगे। इसके बाद शिक्षा विभाग, कौशल विकास, नेहरू युवा केंद्र, स्काउट्स एंड गाइड्स, खेल, महिला कल्याण विभाग, एनएचएम, विधिक सेवा प्राधिकरण, एनएचएआई, वीटा, श्रम, पंचायत, परिवहन, रेलवे, सामाजिक न्याय विभाग, बैंकर्स कमेटी और पेट्रोलियम कंपनियां भी रोस्टर के मुताबिक जागरूकता संबंधी कार्यक्रम आयोजित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed