फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   40 lakh fraud under the pretext of a government job at a medical college; FIR registered against two.

Hisar News: मेडिकल कॉलेज में सरकारी नौकरी के नाम पर 40 लाख की ठगी, दो पर प्राथमिकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
40 lakh fraud under the pretext of a government job at a medical college; FIR registered against two.
हिसार। महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज (एमएएमसी), अग्रोहा में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आर्थिक अपराध शाखा की जांच के बाद पुलिस ने श्यामसुंदर और राजविंदर कौर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पटेल नगर की 8 मरला कॉलोनी निवासी परवीन कुमार ने आरोप लगाया कि दोनों ने उन्हें फर्जी नियुक्ति और जॉइनिंग लेटर देकर ठगी की।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता मदनलाल के अनुसार परवीन ने एसपी कार्यालय में शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि अगस्त 2025 में उनके दोस्त दीपक ने उनकी मुलाकात राजविंदर कौर और श्यामसुंदर से कराई थी। आरोपियों ने उन्हें केंद्र सरकार में सीआरएम पद पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर 40 लाख रुपये मांगे। परवीन ने मकान का कुछ हिस्सा बेचकर रकम जुटाई। अक्तूबर 2025 से फरवरी 2026 तक उन्होंने श्यामसुंदर के बैंक खाते में 33.70 लाख रुपये जमा किए और 6.30 लाख रुपये नकद दिए।
विज्ञापन

फर्जी नियुक्ति पत्र देकर बनाया जीएम
आरोप है कि राजविंदर कौर ने परवीन को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के नाम से फर्जी नियुक्ति पत्र दिया। इसके आधार पर उन्हें एमएएमसी अग्रोहा के ऑक्सीजन प्लांट में जीएम बनाया गया। परवीन ने फरवरी के अंत तक ड्यूटी की, लेकिन उन्हें वेतन नहीं मिला। शक होने पर उन्होंने आरोपियों से रकम वापस मांगी। श्यामसुंदर ने मार्च से जून के बीच 7.10 लाख रुपये लौटाए। शिकायतकर्ता के अनुसार, अब भी 32.90 लाख रुपये बकाया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्थिक अपराध शाखा ने की जांच
परवीन ने पहले अनाज मंडी पुलिस चौकी में शिकायत दी थी। आरोप है कि चौकी प्रभारी ने उनके साक्ष्य लेने से मना कर दिया। इसके बाद शिकायत आर्थिक अपराध शाखा को भेजी गई। निरीक्षक संजय कुमार ने जांच की जिसमें श्यामसुंदर और राजविंदर कौर की संलिप्तता सामने आने पर दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। परवीन ने शेष रकम बरामद कराने के साथ परिवार की सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed