{"_id":"5f6250ac8ebc3e5cc05ef660","slug":"4-death-in-road-accidet-hisar-news-rtk5739166146","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में सड़क हादसों में चार की मौत, एक में पति-पत्नी और दूसरे में दो किशोरों की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में सड़क हादसों में चार की मौत, एक में पति-पत्नी और दूसरे में दो किशोरों की गई जान
विज्ञापन
हादसे में मृतक जितेंद्र व उसकी पत्नी मुकेश अपने बच्चों के साथ। (फाइल फोटो)
- फोटो : Hisar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार/हांसी। जिले में बुधवार सुबह दो हादसों में दंपती सहित चार लोगों की जान चली गई। मृतकों में एक किशोर व एक युवक शामिल हैं। इन दोनों हादसों में 5 अन्य घायल भी हुए हैं, जिनमें तीन की हालत गंभीर है और उनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक हादसा हिसार कैंट के पास हुआ, जबकि दूसरा हांसी के शेखपुरा गांव के समीप हुआ। खास बात यह है कि दोनों हादसों के शिकार लोग सुबह की सैर के लिए निकले थे।
हिसार कैंट में मूल रूप से कापड़ो गांव एवं फिलहाल कैंट की हनुमान कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय जितेंद्र अपनी 35 वर्षीय पत्नी मुकेश के साथ रोजाना की भांति सुबह की सैर के लिए घर से निकला थे। इस दौरान एक कैंटर चालक ने पीछे से उनको टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बेकाबू कैंटर चालक ने दो किशारों 12 वर्षीय मयंक और 16 वर्षीय तुषार को भी चपेट में ले लिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी चालक हादसे के बाद कैंटर मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सदर थाना पुलिस ने मृतक जितेंद्र के भाई सतिंद्र गोयत की शिकायत पर अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ धारा 279, 337, 338, 304ए के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जनवरी में सेवानिवृत्त हुए थे जितेंद्र
पुलिस को दिए बयान में सतिंद्र ने बताया कि उसका भाई जितेंद्र जनवरी में सेना से सेवानिवृत्त हुए थे। उसने बताया कि हादसे के दौरान वह भी उनके साथ सैर कर रहा था। हिसार कैंट के पास डालडा घी की फैक्टरी के सामने यह हादसा हुआ। सतिंद्र ने बताया कि हादसे के दौरान उसका भाई व भाभी आगे चल रहे थे और वह कुछ दूरी पर था। इस दौरान एक तेज रफ्तार कैंटर चालक ने उसके भाई-भाभी को पीछे से टक्कर मार दी। कैंटर चालक ने इसके बाद वहां सैर कर रहे अन्य दो किशोरों को भी टक्कर मारकर घायल कर दिया। आरोपी चालक को पकड़ने का प्रयास किया तो वह कैंटर छोड़कर मौके से फरार हो गया। सतिंद्र ने बताया कि उसके भाई-भाभी शहर की हनुमान कॉलोनी में रहते थे और वह अपने परिवार के साथ पास में ही अन्य कॉलोनी में रहता है। हर रोज सैर पर उसका भतीजा पांच वर्षीय दक्षु और सात वर्षीय भतीजी भी जाते थे, लेकिन बुधवार को वे सैर के लिए उनके साथ नहीं गए थे।
विज्ञापन
अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है
नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को शव सौंप दिए गए हैं, जबकि देवीलाल कॉलोनी निवासी घायल मयंक और तुषार का हिसार के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। अस्वस्थ होने के कारण उनके बयान नहीं हो सके हैं। बयान होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
-हेड कांस्टेबल वीरेंद्र, जांचकर्ता, सदर थाना, हिसार।
चार किशोर और एक युवक को कार ने मारी टक्कर, दो की मौत
हांसी। गांव शेखपुरा में बुधवार को हुए सड़क हादसे में दो किशोरों की मौत हो गई, जबकि दो किशोर और एक युवक घायल हैं। तीनों घायलों को उपचार के लिए हांसी के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। मृतकों की पहचान शेखपुरा निवासी 17 वर्षीय जसवंत उर्फ जस्सू व 14 वर्षीय प्रिंस के रूप में हुई है। 17 वर्षीय अंकित, 18 वर्षीय राहुल व 17 वर्षीय अंकित गुर्जर अस्पताल में दाखिल हैं।
बुधवार तड़के करीब आठ युवक और किशोर दौड़ लगाने हर रोज की तरह घर से निकले थे। ज्यादातर सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे थे। पांचों के अलावा जसवंत, प्रशांत व उपदेश भी उनके साथ थे, जिनको मामूली चोटें आई हैं। दौड़ लगाने से पहले युवक सड़क किनारे कच्चे रास्ते पर अपने कपड़े बदल रहे थे। इस दौरान एक तेज रफ्तार कार ने गलत दिशा से ट्रक को ओवरटेक करते हुए युवकों व किशोरों को रौंद दिया। कार चालक ने पांच को अपनी चपेट में लिया, जबकि तीन अन्यों को मामूूली चोटें आईं। जैसे ही कार चालक ने उनको अपनी चपेट में लिया तो राहुल कार के बोनट के आगे फंस गया। अन्य युवकों ने गाड़ी के शीशे पर मुक्के मार कर चालक को नीचे उतारा। आरोपी चालक नीचे उतरा व कार के बोनट में फंसे युवक को बाहर निकाल कर मौके से फरार हो गया।
घटनास्थल पर मौजूद युवकों का कहना है कि हादसे के दौरान वह गाड़ी का नंबर नहीं देख पाए। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। उल्लेखनीय है कि एक दिन पूर्व ही जींद मार्ग पर बाईपास के समीप रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी थी, जिसमें दो युवकों की मौत हो गई थी।
आरोपी की जल्द पहचान कर ली जाएगी
पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। घायलों के स्वस्थ होने के बाद बयान लिए जाएंगे। फिलहाल गाड़ी व उसके चालक की पहचान नहीं हो पाई है, जिसके लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही पहचान कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मृतक जसवंत सेना भर्ती की तैयारी कर रहा था।
- सुरेश कुमार, इंचार्ज, शेखपुरा पुलिस चौकी, हांसी।

इस कैंटर से हुई दुर्घटना में गई फौजी और उसकी पत्नी।- फोटो : Hisar

प्रिंस की फाइल फोटो।- फोटो : Hisar

जसवंत उर्फ जस्सू की फाइल फोटो।- फोटो : Hisar