{"_id":"6998bfba3129d2520b0a3fac","slug":"3933-complaints-resolved-1460-rejected-430-pending-hisar-news-c-21-hsr1020-815818-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: 3933 शिकायतों का समाधान, 1460 अस्वीकृत, 430 लंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: 3933 शिकायतों का समाधान, 1460 अस्वीकृत, 430 लंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हिसार। जिले में समाधान शिविर के दौरान अब तक कुल 5823 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 3933 का समाधान किया गया, 1460 को विभागों ने अस्वीकृत किया और 430 शिकायतें लंबित हैं। यह जानकारी शुक्रवार को लघु सचिवालय में आयोजित समाधान प्रकोष्ठ की साप्ताहिक जिला समीक्षा बैठक में उपायुक्त महेंद्र पाल ने दी।
उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए और लंबित शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय-सीमा में किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत पर सरकार की पैनी नजर है और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायत के निस्तारण के बाद उसकी एक्शन टेकन रिपोर्ट को तुरंत समाधान प्रकोष्ठ पोर्टल पर अपलोड किया जाए। बिना एटीआर के किसी भी शिकायत को निस्तारित मान्य नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन विभागों द्वारा इस मामले में लापरवाही बरती गई तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ जिम्मेदारी तय की जाएगी। उपायुक्त ने कहा कि अधिकारी गंभीरता और पारदर्शिता के साथ कार्य करना सुनिश्चित करें, ताकि समाधान शिविर में शिकायत लेकर पहुंचे नागरिकों को समय पर न्याय मिल सके।