फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   3929 students gave entrance exam for VLDD course, result released in 6 hours

वीएलडीडी कोर्स के लिए 3929 विद्यार्थियों ने दी प्रवेश परीक्षा, 6 घंटे में जारी किया परिणाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
3929 students gave entrance exam for VLDD course, result released in 6 hours
लुवास में परीक्षा देते विद्यार्थी व निरीक्षण करते कुलपति डॉ. गुरदियाल सिंह। - फोटो : Hisar
हिसार। लाला लाजपत राय पशु-चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (लुवास) के वीएलडीडी केदो वर्षीय डिप्लोमा कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित गई। प्रवेश परीक्षा में कुल 4499 प्रत्याशियों में से 3929 बैठे और 570 अनुपस्थित रहे। प्रतिशत के हिसाब से आवेदन करने वाले विद्यार्थियों में से पहली बार रिकॉर्ड 87 प्रतिशत विद्यार्थी परीक्षा में बैठे।
विज्ञापन

इसके साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी परीक्षा समाप्त होने के ठीक 6 घंटे के बाद परिणाम जारी कर सबको चौंका दिया। इतने कम समय में परिणाम जारी कर विवि ने यह भी एक रिकॉर्ड बना दिया। प्रवेश परीक्षा दोपहर 12 बजे से पौने दो बजे तक चली थी। इसके बाद देर शाम पौने 8 बजे परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया। यह परीक्षा विवि कैंपस के 5 केंद्रों सहित कुल 9 केंद्रों पर आयोजित की गई। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गुरदियाल सिंह, कुलसचिव डॉ. प्रवीन गोयल ने परीक्षा केंद्रों का दौरा किया।
विज्ञापन

टॉपर्स को मिले 82 अंक
वीएलडीडी में दाखिले के लिए हुई प्रवेश परीक्षा देने के लिए प्रदेश भर से विद्यार्थी पहुंचे थे। देर शाम को जारी किए गए परीक्षा परिणाम में टॉपर को 82 अंक मिले। परीक्षा कुल 100 अंकों की थी। विवि कैंपस की 93 और संबद्ध कॉलेजों की 512 सीटों के लिए यह परीक्षा आयोजित हुई। कॉलेजों में कुल 1023 सीटें हैं, जिनमेें से आधी सीटों पर दाखिले विवि द्वारा ली जाने वाली परीक्षा के आधार पर होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

थर्मल स्कैनिंग के बाद ही दिया गया था प्रवेश
लुवास कुलपति डॉ. गुरदियाल सिंह ने बताया कि कोरोना महामारी को देखते हुए परीक्षा में आने वाले विद्यार्थियों की थर्मल स्कैनिंग, सैनिटाइजिंग व मास्क देकर ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। पूरी सोशल डिस्टेंसिंग से प्रत्याशियों को बैठाया गया। नकल रोकने व दूसरों के स्थान पर परीक्षा देने वालों की कड़ी निगरानी के लिए परीक्षार्थियों की फोटोग्राफी भी की गई। मेटल डिटेक्टर से चेक करके ही परीक्षार्थियों को अंदर प्रवेश की अनुमति थी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. एसके गुप्ता ने बताया कि परीक्षा सभी केंद्रों पर शांतिपूर्वक संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed