फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   38 newly found Corona positive, including 15 HDFC Bank employees

एचडीएफसी बैंक शाखा के 15 कर्मियों सहित 38 मिले कोरोना पॉजिटिव

Fri, 07 Aug 2020 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
38 newly found Corona positive, including 15 HDFC Bank employees
युवती का सैंपल लेते हुए डॉ. पुलकित बिमल और साथ में एलटी राहुल कुमार। - फोटो : Hisar
एनआरसीई और अग्रोहा लैब से वीरवार देर शाम आई रिपोर्ट में जिंदल चौक स्थित एचडीएफसी बैंक शाखा के 15 कर्मचारी, बिजनेसमैन, एसबीआई की क्लर्क, एचएयू का डॉक्टर व वेंडर सहित 38 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 33 लोग जिले के रहने वाले हैं और पांच बाहरी के रहने वाले।
विज्ञापन

इन्हीं के साथ अर्बन एस्टेट-2 स्थित मैग्मा फाइनेंस लिमिटेड कंपनी के दो कर्मचारी और फतेहाबाद जिले में तैनात एसबीआई का क्लर्क और हेड कांस्टेबल संक्रमित मिले हैं। तीन संक्रमितों की दूसरी रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या का आंकड़ा 1032 से बढ़कर 1065 हो गया है। सभी मरीजों को कोविड-19 केयर सेंटर में रेफर किया गया है। अभी विभाग की तरफ से डिप्टी सीएमओ डॉ. जया गोयल और नोडल अधिकारी डॉ. सुभाष खटरेजा मरीजों के संपर्क की हिस्ट्री के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं।
विज्ञापन

संक्रमित मरीजों की हिस्ट्री
विवेक नगर के नजदीकी एरिया का 16 वर्षीय किशोर संक्रमित मरीज के संपर्क से संक्रमित मिला है, जो शांति नगर में वेंडर का काम करता है। अर्बन एस्टेट टू स्थित मैग्मा फाइनेंस लिमिटेड कंपनी का 28 वर्षीय कर्मचारी पटेल नगर का रहने वाला संक्रमित मिला है। एसबीआई मेन ब्रांच की 29 वर्षीय क्लर्क कोरोना पॉजिटिव मिली है, जो नवदीप कॉलोनी की रहने वाली है। तलवंडी रुक्का गांव का किसान संक्रमित मिला है। सेक्टर 27-28 स्थित हरियाणा प्लास्टिक इंडस्ट्रीज का 28 वर्षीय बिजनेसमैन संक्रमित मिला है, जो अर्बन एस्टेट-2 का रहने वाला है। एचएयू के न्यू कैंपस में रहने वाला 59 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित मिला है, जो कैंपस हॉस्पिटल में डॉक्टर है। आजाद नगर की गली नंबर-1 में का 29 वर्षीय कुक संक्रमित मिला है, जो सेक्टर-15 के एक होटल में खाना बनाता है और 30 जुलाई को नेपाल से लौटा था। शहर के जिंदल चौक स्थित एचडीएफसी बैंक शाखा के 15 कर्मचारी संपर्क से कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें आजाद नगर की गली नंबर-4 का बैंक शाखा का मैनेजर, कोथ कलां गांव का रहने वाला 28 वर्षीय सेल्स ऑफिसर, घिराय गांव का किसान क्रेडिट कार्ड कर्मचारी, भेरिया गांव का 28 वर्षीय ऑफिसर, बहबलपुर का 40 वर्षीय सेल्स ऑफिसर, आजाद नगर का 30 वर्षीय बैंक का एजेंट, सातरोड़ गांव का 22 वर्षीय बैंक का सेल्स ऑफिसर, सीसवाल गांव का बैंक का सिक्योरिटी गार्ड, शिव कॉलोनी का रहने वाला 35 वर्षीय बैंक का सिक्योरिटी गार्ड, कृष्णा नगर का 40 वर्षीय बैंक का सीनियर मैनेजर, किरतान गांव वासी 26 वर्षीय बैंक का कैशियर, सेक्टर 16-17 स्थित 32 वर्षीय बैंक का सीनियर मैनेजर, टिब्बा दानाशेर का नैतिक, नवभारत एरिया का बैंक ऑफिसर आदि शामिल हैं। जिंदल चौक स्थित एचडीएफसी बैंक का कर्मचारी भी संक्रमित मिला है, जो रोहतक के सलारा मोहल्ला का रहने वाला है और भिवानी जिले के चांग गांव का कर्मचारी भी संक्रमित मिला है। कृष्णा नगर में कृष्णा पीजी में रहने वाला 30 वर्षीय युवक, कैंट एरिया वासी 32 वर्षीय युवक और शुभम कॉलोनी का 32 वर्षीय युवक संक्रमित मिले हैं, जो संगम विहार स्थित श्री एसएस फूड कंपनी में काम करते हैं। सातरोड़ गांव का 26 वर्षीय छात्र संपर्क से संक्रमित मिला है। राजीव नगर एरिया की 25 वर्षीय युवती भी संक्रमित मिली है। वीरवार को रिपोर्ट में भी एक और अज्ञात संक्रमित मिला है, जिसने रिपोर्ट में अपना पता पटेल नगर एरिया निवासी 23 वर्षीय दिया है। सेक्टर-15 का रिटायर्ड व्यक्ति भी संक्रमित मिला है। ऋषि नगर का रहने वाला 23 वर्षीय युवक संक्रमित मिला है, जो होलसेल मोबाइल शॉप संचालक है। हाजमपुर गांव का 24 वर्षीय युवक संक्रमित मिला है, जो राजस्थान के अलवर की प्राइवेट कंपनी में मशीन ऑपरेटर है और 29 जुलाई को अलवर से आया है। हांसी के शेखपुरा गांव का 70 वर्षीय बुजुर्ग संक्रमित मिला है, जो वहीं की अनाज मंडी में शॉप संचालक है। मुल्तानी चौक का 22 वर्षीय युवक पॉजिटिव मिला है, जो फतेहाबाद जिले के भट्टू कलां गांव स्थित एसबीआई में क्लर्क है। बरवाला के जेवरा गांव का 34 वर्षीय युवक संक्रमित मिला है, जो फतेहाबाद जिले के रतिया क्षेत्र का शहर थाना में हेड कांस्टेबल कार्यरत है। शहर की गवर्नमेंट कॉलोनी की 63 वर्षीय बुजुर्ग महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है, जो वहीं पर किराना स्टोर संचालक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनकी आई दूसरी रिपोर्ट पॉजिटिव
बरवाला के वार्ड 11 की 57 वर्षीय महिला, बल्लभगढ़ से लौटा आर्मी कंटेनमेंट जोन का जवान, मुल्तानी चौक के नजदीकी रघुनाथ मंदिर एरिया की 57 वर्षीय महिला की दूसरी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
ये मिले बाहरी जिले के निवासी
भिवानी जिले के पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का 85 वर्षीय बुजुर्ग, पंजाब के पातड़ा निवासी इलेक्ट्रीशियन 60 वर्षीय व्यक्ति और सोनीपत जिले का 20 वर्षीय कैदी भी संक्रमित मिला है।

वर्जन
बैंक के 15 कर्मचारी संपर्क से कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। वीरवार को कुल 38 पॉजिटिव मिले, जिनमें 33 हिसार जिले के तो पांच अन्य जिलों के निवासी हैं, जिनकी गिनती उनके जिलों में होगी। इनकी हिस्ट्री खंगाली जा रही है, ताकि पॉजिटिव की चेन को रोका जा सके।
- डॉ. जया गोयल, डिप्टी सीएमओ, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed