{"_id":"65fca17c4b0459153d0f82b7","slug":"340-lakh-rupees-were-grabbed-by-cheating-an-elderly-person-hisar-news-c-21-hsr1020-346498-2024-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: बुजुर्ग से धोखाधड़ी कर हड़पे 3.40 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: बुजुर्ग से धोखाधड़ी कर हड़पे 3.40 लाख रुपये
Fri, 22 Mar 2024 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Fri, 22 Mar 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
हिसार। आदमपुर के रहने वाले 64 वर्षीय बुजुर्ग नरसिंह के साथ साइबर अपराधियों ने 3.40 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। इस संबंध में साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
नरसिंह ने बताया कि एक नवंबर 2023 को मोबाइल फोन पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि मुझे पहचाना क्या, मुझे गांव के ही एक व्यक्ति की आवाज लगी। फिर उसने कहा कि आपके खाते में 8 लाख 15 हजार रुपये भेजे हैं, यह रकम दोस्त को दे देना। जब खाता चेक किया तो नकदी नहीं आई थी। फिर से उसकी कॉल आई और कहा कि जल्द नकदी आ जाएगी। उसके कहे अनुसार उसके खाते में एक बार डेढ़ लाख और दूसरी बार 40 हजार की नकदी डाल दी। कुछ दिन बाद आरोपी का दोबारा फोन आया और कहा कि पत्नी का देहांत हो गया है, अस्पताल वाले शव नहीं दे रहे हैं। डेढ़ लाख रुपये जमा करवाने होंगे। इसके बाद उसके खाते में डेढ़ लाख रुपये और जमा करा दिए। बाद में आरोपी का फोन बंद आने लगा। इसके बाद पुलिस को मामले की शिकायत दी। संवाद
किसान से हुई 75 हजार रुपये की धोखाधड़ी, मामला दर्ज
हांसी। गांव सोथा के एक किसान के साथ 75 हजार रुपये की धोखधड़ी हुई। साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव सोथा निवासी रणधीर सिंह ने बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। उसका बनभौरी के एसबीआई में किसान क्रेडिट कार्ड का खाता है। अगस्त महीने में वह बैंक में गया व केसीसी के खाते में 3 लाख रुपये जमा करवाए। शाखा प्रबंधक ने उन्हें बताया कि पैसे कर निकलवा लेना। अगले दिन बैंक में गए तो शाखा प्रबंधक ने कहा कि अभी कंप्यूटर नहीं चल रहा। उसी दिन शाम को उनके पास प्रबंधक का फोन आया और उनसे कहा कि गलती से उसके खाते में 75 हजार रुपये डल गए। जो कि किसी अन्य व्यक्ति थे। वह उसकी बातों में आ गए और रिश्तेदारों के खाते से पैसे वापस डलवा दिए। उन्हें बाद में एहसास हुआ कि उनके साथ ठगी हुई है। अगले दिन शाखा में गए तो प्रबंधक ने कहा कि उन्होंने कोई फोन नहीं किया था। बाद में साइबर सेल को शिकायत दी गई। उन्होंने शिकायत में बैंक मैनेजर व बैंक स्टाफ व मामले में संलिप्त सभी लोगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।