फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   32 spouts and two LEDs stolen from former finance minister kothi in Hisar

Haryana News: हरियाणा में पूर्व मंत्री के घर से 32 टोंटी चोरी, दो LED भी गायब

Sat, 09 Jul 2022 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 09 Jul 2022 11:30 PM IST
सार

चौकी पुलिस ने आसपास के आवासों पर लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली। फुटेज में कचरा बीनने वालीं पांच महिलाएं व दो व्यक्ति करीब पौने तीन बजे कोठी में घुसते नजर आ रहे हैं। इसके बाद करीब साढ़े तीन बजे आरोपी सामान चुराकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
32 spouts and two LEDs stolen from former finance minister kothi in Hisar
पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु - फोटो : फाइल

विस्तार

हरियाणा के पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु की हिसार पुलिस लाइन एरिया स्थित कोठी नंबर 783 से 32 टोंटी और दो एलईडी चोरी होने के मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन


पूर्व मंत्री की कोठी एसपी आवास से मात्र 100 मीटर की दूरी पर है। शुक्रवार को दोपहर बाद करीब पौने तीन बजे पांच महिलाओं समेत सात लोग ताला तोड़कर कोठी में घुसे और करीब साढे़ तीन बजे चोरी की वारदात कर फरार हो गए।
विज्ञापन


यह खुलासा आसपास लगे एक सीसीटीवी की फुटेज खंगालने पर हुआ। कोठी के केयरटेकर बंटी शर्मा की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में केयर टेकर बंटी शर्मा ने बताया कि शुक्रवार सुबह 6 बजकर 30 मिनट पर कोठी से इंडस स्कूल में गया था। शाम को साढे़ पांच बजे लौटा तो गेट व अंदर कार्यालय का दरवाजा टूटा मिला।


चोर तीन बाथरूम और दो किचन से करीब 32 टोंटी हथोड़ों की मदद से तोड़कर ले गए। इसके अलावा दो एलईडी व दो चादर भी चुरा ले गए। शिकायत के बाद पुलिस कर्मियों ने मौके का मुआयना कर तथ्य जुटाए।

पीएलए चौकी पुलिस ने आसपास के आवासों पर लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली। फुटेज में कचरा बीनने वालीं पांच महिलाएं व दो व्यक्ति करीब पौने तीन बजे कोठी में घुसते नजर आ रहे हैं। इसके बाद करीब साढ़े तीन बजे आरोपी सामान चुराकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed