फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   नगर निगम की वोटर लिस्ट को लेकर हाईकोर्ट में याचिका, 5 को सुनवाई

नगर निगम की वोटर लिस्ट को लेकर हाईकोर्ट में याचिका, 5 को सुनवाई

Thu, 30 Aug 2018 12:53 AM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम की वोटर लिस्ट को लेकर हाईकोर्ट में याचिका, 5 को सुनवाई

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। अक्तूबर में नगर निगम के चुनाव पर ब्रेक लगने की आशंका हो गई है। नगर निगम चुनाव से पहले वार्ड नंबर 18 के निवासी प्रवीण ढांडा और वार्ड नंबर 3 की पूर्व पार्षद शालू दीवान की ओर से नगर निगम के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। याचिका पर सुनवाई के लिए 5 सितंबर की तारीख निर्धारित की गई है।
नगर निगम ने करीब दो महीने पहले वोटर लिस्ट को फाइनल किया था। वोटर लिस्ट को लेकर करीब 450 से अधिक आपत्तियां आई थी। इसके पहले वार्डबंदी को लेकर भी संभावित प्रत्याशियों ने काफी सवाल खड़े किए थे। जिसको लेकर निगम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन भी किया गया था।
विज्ञापन

वार्ड 3 से पूर्व पार्षद शालू दीवान तथा वार्ड 18 से संभावित प्रत्याशी प्रवीण ढांडा ने अपने वार्डों में निगम अधिकारियों पर वोटों की हेराफेरी के आरोप लगाए गए हैं। अदालत जाने से पहले प्रवीण ढांडा ने निगम आयुक्त को भी कई बार शिकायत दी थी। शालू दीवान ने भी वोटर लिस्ट का मामला कई बार उठाया था। प्रवीण ढांडा ने बताया कि वार्ड 18 में 691 फर्जी वोट बनाए गए हैं। लोगों को अपने मूल वार्ड में वोट डालने के अधिकार से वंचित कर दिया गया। बिना मतदाता की सहमति के उनके वोट को किसी दूसरे वार्ड में शिफ्ट कैसे कर दिया गया। कुछ लोगों ने फर्जी तरीके से वोट बनवाए हैं। राजनीतिक दबाव के चलते निगम अधिकारियों ने गलत काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


18 जुलाई को वोटर लिस्ट हुई थी फाइनल
नए मतदाताओं को अपना नाम वोटर लिस्ट में शामिल कराने के लिए 4 जून से 18 जुलाई तक का समय रखा गया था। 18 जुलाई को फाइनल वोटर लिस्ट प्रकाशित की गई। इस वोटर लिस्ट को लेकर प्रत्याशियों ने सवाल खड़े किए थे।

वार्ड की स्थिति
सरकार ने फाइनल व रिजर्व वार्डों की वार्डबंदी का नोटिफिकेशन भी जारी किया था। 20 वार्डों में से 6, वार्ड 9 व वार्ड 10 को एससी के लिए रिजर्व किया गया है। इसमें वार्ड 10 एससी महिला के लिए रिजर्व है। बीसी के लिए 7 व 8 वार्ड रिजर्व किए गए हैं। वार्ड 2, 3, 5, 11, 13 व 20 महिलाओं के लिए रिजर्व हैं।


फाइनल वोटर लिस्ट के अनुसार निगम एरिया में 2 लाख 26 हजार 210 मतदाता हैं। जिसमें 1 लाख 6 हजार 147 महिला मतदाता हैं। 1 लाख 20 हजार 63 पुरुष मतदाता हैं। नगर निगम में चार विधानसभा के एरिया शामिल हैं। जिसमें हिसार, बरवाला, आदमपुर, नलवा विधानसभा के एरिया शामिल हैं।

सबसे अधिक मतदाता
वार्ड नंबर 16 में सबसे अधिक 16768 मतदाता हैं
वार्ड नंबर 14 में सबसे कम 7178 मतदाता हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed