{"_id":"5b3bd4794f1c1b86468b474b","slug":"31530647673-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"26 किलोग्राम चूरा पोस्त की तस्करी में दो काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
26 किलोग्राम चूरा पोस्त की तस्करी में दो काबू
Updated Wed, 04 Jul 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
26 किलोग्राम चूरा पोस्त की तस्करी में दो काबू
उकलाना मंडी। गत रात उकलाना पुलिस ने मारवल अस्पताल के सामने एक संदिग्ध कार पीछा कर चालक विनय व उसके साथ बैठे सुशील नामक युवक को गिरफतार में ले लिया। पुलिस ने इस कार से 26 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद भी किया।
पुलिस ने नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मंगलवार को दोनों को हिसार अदालत में पेश किया और दो दिन का रिमांड हासिल किया। रिमांड के दौरान पुलिस तस्करी से जुड़े गिरोह के बारे में जानकारी हासिल करेगी। पुलिस के अनुसार सोमवार रात पुलिस मुखबिर ने सूचना दी कि उकलाना मंडी निवासी विनय व सुशील चूरा पोस्त की तस्करी करते है। दोनों एक कार से थोड़ी देर बाद उकलाना आने वाले हैं। सहायक उपनिरीक्षक मदन सिंह, हवलदार शीशपाल, जोगेंद्र ने सरकारी गाड़ी को लेकर मारवल अस्पताल के सामने नाकाबंदी कर ली। नाकाबंदी देख कर इन लोगों ने कार वापस मोड़ ली तो पुलिस ने पीछा कर कार रुकवा दी। नियमानुसार तलाशी ली तो एक कट्टे में 26 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ। उकलाना क्षेत्र में आए दिन आरोप लगते रहते है कि यहां काफी मात्रा में नशीला पदार्थ की बिक्री होती है। इसकी चपेट में युवा वर्ग आ रहा हैं। पुलिस समय-समय पर नशा विरोधी अभियान चलाती रही है परंतु सफलता कभी-कभी ही मिलती है।