फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   शॉपिंग की बात कहकर घर से निकली युवतियां भिवानी से बरामद की

शॉपिंग की बात कहकर घर से निकली युवतियां भिवानी से बरामद की

Mon, 02 Jul 2018 12:28 AM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
शॉपिंग की बात कहकर घर से निकली युवतियां भिवानी से बरामद की

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। कैमरी रोड स्थित एक कॉलोनी से गायब हुई दो सहेलियों को आजाद नगर पुलिस ने भिवानी रेलवे स्टेशन से बरामद किया है। पुलिस टीम के इंचार्ज जसवंत सिंह ने बताया कि पिछले रविवार को लड़की की मां ने आजाद नगर चौकी में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में बताया था कि वह होटल में साफ-सफाई का काम करती है। रविवार को जब वह काम से वापस आई तो उसकी बेटी घर पर नहीं थी। जब आस-पड़ोस में उसके बारे में पूछा तो पता चला कि उनके पड़ोस से उनकी सहेली भी गायब है। दोनों गायब लड़कियां घर से शॉपिंग करने की बात कहकर निकली थीं। जब देेर तक दोनों घर नहीं आई तो घरवालों को उनकी चिंता होने लगी। तब घरवालों ने दोनों के गायब होने की सूचना पुलिस में दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने मामले में साइबर सेल की मदद ली और लड़की का मोबाइल ट्रेस करवाया। साइबर सेल से पुलिस को लड़कियों की लोकेशन पहले टोहाना व उसके बाद दादरी में मिली। पुलिस टीम ने दोनों स्थानों पर छापेमारी करके उनकी तलाश की, लेकिन उनके हाथ कुछ नहीं लगा। इसके बाद शनिवार रात को लड़कियों के भिवानी रेलवे स्टेशन पर होने की सूचना मिली। पुलिस ने रात दो बजे दोनों लड़कियों को भिवानी रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने दिए बयान में लड़कियों ने बताया कि वह अपनी मर्जी से घर से घूमने के लिए गई थीं। उनके पास ज्यादा पैसे नहीं थे, इसलिए वो ज्यादा दूर नहीं जा सकी। पैसे खत्म होने के कारण नाक की तिल्ली बेचकर उन्होंने अपने खाने का प्रबंध किया। पुलिस ने दोनों लड़कियों का नागरिक अस्पताल में मेडिकल करवाने के बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed