फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   निगम चुनाव के लिए भाजपा ने शुरू की जिताऊ उम्मीदवारों की खोज

निगम चुनाव के लिए भाजपा ने शुरू की जिताऊ उम्मीदवारों की खोज

Fri, 04 May 2018 12:48 AM IST
Updated Fri, 04 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
निगम चुनाव के लिए भाजपा ने शुरू की जिताऊ  उम्मीदवारों की खोज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
भारतीय जनता पार्टी ने नगर निगम के चुनाव को लेकर जिताऊ उम्मीदवारों की खोज शुरू कर दी है। पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में फैसला लिया गया कि कमल के निशान पर भाजपा प्रत्याशियों को उतारेंगे। इसके लिए इसी महीने से पैनल बनाने का काम शुरू किया जाएगा।
नगर निगम पार्षदों का कार्यकाल खत्म होने में अब एक महीने से कम का समय रह गया है। ऐसे में नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। भाजपा कोर कमेटी की बैठक में निगम चुनाव को लेकर मंथन किया गया। इसमें विधायक डॉ. कमल गुप्ता, जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पूनिया, वेयर हाउस के चेयरमैन श्रीनिवास गोयल, जिला महामंत्री सुजीत कुमार, आशा रानी खेदड़, प्रवीण जैन, मनदीप मलिक, हनुमान ऐरन सहित अन्य शामिल हुए। इसमें नगर निगम चुनाव पार्टी के कमल के फूल के चुनाव चिह्न पर लड़ने का फैसला लिया गया। कोर कमेटी की इस बैठक में फैसला लिया गया कि कोई भी नेता किसी प्रत्याशी को टिकट का वादा नहीं करेगा। सभी जिताऊ उम्मीदवारों की पहचान की जाएगी। इसके बाद पार्टी प्रत्याशी बनाने पर कोर कमेटी की बैठक में ही आखिरी फैसला होगा। संगठन से जुड़े लोग भी प्रत्याशी बन सकेंगे।
विज्ञापन

हर वार्ड से तीन का पैनल
विधानसभा चुनाव की तरह निगम के चुनाव में हर वार्ड के लिए तीन तीन प्रत्याशी का पैनल बनाया जाएगा। निगम के कुल 20 वार्ड में ऐसे पैनल बनाए जाएंगे। कोर कमेटी इन पर जातिगत समीकरणों के हिसाब से फैसला लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पदाधिकारी करेंगे प्रचार
नगर निगम के चुनाव में भाजपा के प्रत्याशियों को जिताने के लिए भाजपा जिला की पूरी टीम मैदान में उतरेगी। इसके अलावा जरूरत के अनुसार कुुछ मंत्री प्रमुख स्थानों पर प्रचार करने के लिए बुलाए जाएंगे।
अगस्त में बज सकता है बिगुल...
नगर निगम पार्षदों का कार्यकाल दो जून को खत्म हो जाएगा। माना जा रहा है कि अगस्त में चुनाव का एलान हो सकता है। निगम की ओर से चुुनाव को लेकर तैयारी की जा रही हैं। इसमें वार्डबंदी का काम पूरा हो चुका है। महिला प्रत्याशी के वार्ड आरक्षण का फैसला सात मई को हो जाएगा।


पिछले चुुनाव में कोई पार्टी नहीं लड़ी सिंबल पर
वर्ष 2013 में नगर निगम चुनाव में हजकां-भाजपा ने मिलकर चुनाव लड़ा था। इसमें प्रत्याशी पार्टी सिंबल पर मैदान में नहीं उतरे थे। गठबंधन के अधिकतर प्रत्याशी हार गए थे। कांग्रेस समर्थक शकुंतला राजलीवाला को मेयर, कांग्रेस समर्थक डीएन सैनी को सीनियर डिप्टी मेयर का पद मिला था। डिप्टी मेयर का पर भीम महाजन को मिला था। देश के बाद प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद चार पार्षदों ने भाजपा ज्वाइन कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed