फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   30 thousand cash and jewelery stolen from residence

Hisar News: आवास से 30 हजार की नकदी और जेवरात चोरी

Mon, 18 Dec 2023 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 18 Dec 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
30 thousand cash and jewelery stolen from residence
हिसार।
विज्ञापन

जिले के गांव लुदास स्थित एक आवास में चोरी की वारदात हुई। चोर घर से 30 हजार की नकदी और जेवरात चोरी कर ले गए। चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे। सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।


शिकायत में लुदास गांव की वेद रानी ने बताया कि 10 दिसंबर को गांव गिगोरानी (सिरसा) में शादी समारोह में गई हुई थी। 17 दिसंबर को वापस घर आई तो देखा कि दरवाजे पर लगा हुआ ताला टूटा हुआ था। कमरे के अंदर रखा सामान बिखरा पड़ा था। चोरी अलमारी के लॉकर से 30 हजार रुपये की नकदी के अलावा जेवरात चोरी कर ले गए।जब घर के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली तो पता चला कि चोर 13 दिसंबर की सुबह 2.54 मिनट पर घर के अंदर दाखिल हुए और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन


जनसेवा केंद्र से हजारों की नकदी चोरी

हिसार। शहर के कसाबा मोहल्ला में स्थित जनसेवा केंद्र से चोर दिनदहाड़े हजारों की नकदी चोरी कर ले गए। पता चलने पर शहर थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में केशव ने बताया कि घर के पास जन सेवा केंद्र है। 17 दिसंबर दोपहर को 12.30 बजे किसी काम से बाजार गया था। जब वापस आया तो शटर खुला हुआ था और गल्ले के अंदर रखी हुई करीब 30 हजार रुपये की नकदी गायब थी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed