फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   30 lakh rupees fraud case

कोल्ड स्टोर खोलने के नाम पर की 30 लाख रुपये की धोखाधड़ी

Thu, 15 Apr 2021 12:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
30 lakh rupees fraud case
हिसार। कोल्ड स्टोर खोलने के नाम पर मॉडल टाउन एक्सटेंशन निवासी रोहित शर्मा से 30 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई। मामले की शिकायत रोहित शर्मा ने अर्बन एस्टेट थाने में दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में रोहित शर्मा ने बताया कि उसने ऋषिराज शर्मा के साथ पार्टनरशिप में लोमस एग्रो टेक के नाम से एक फर्म बनाई थी। इसकी पार्टनशिप डीड 9 अगस्त 2010 को निष्पादित हो गई। उस पार्टनशिप डीड पर शोनक मेहरिया ने भी हस्ताक्षर किए थे। पीड़ित ने बताया कि उसने शोनक व अन्य के कहने पर ही फर्म बनाई थी। रोहित ने बताया कि शोनक व महेश मेहरिया की कंपनी सीए कोल्ड और जिंसों की खरीद में आइडिया देती है। जिस पर आरोपियों ने उसे कहा कि उन्होंने पूरे भारत में कोल्ड स्टोर तैयार किए हैं। पीड़ित ने बताया कि उसकी गांव मीरकां में जमीन खाली जमीन पड़ी है। वह आरोपियों की बातों में आ गया और इस जमीन पर कोल्ड स्टोर बनाने को तैयार हो गया। इस संबंध में 6 अगस्त 2018 को एग्रीमेंट बनवाया गया और पीड़ित से अपने खाते में किस्त के 10 लाख रुपये जमा करवा लिए। आरोपियों ने रोहित की पहली फर्म को अपनी इस फर्म का क्लाइंट बना लिया। आरोपी शोनक ने अरिहंत इंटरनेशनल टेक. प्रा.लि. का डायरेक्टर होने के नाते उसकी जमीन पर कोल्ड स्टोर का निर्माण करके देना था। उसने इसके लिए पांच लाख 95 हजार रुपये, चार लाख रुपये पांच हजार रुपये उस दौरान जमा करवाए। इसके बाद आरोपियों ने दूसरी किसत के 20 लाख रुपये और अक्तूबर 2018 को सात लाख रुपये ले लिए। आरोपियों ने अब तक उससे कुल 30 लाख रुपये ऐंठ लिए थे। जब तीसरी किस्त के आरोपियों ने उससे 20 लाख रुपये की मांग की तो उसे पता चला कि ये आरोपी जालसाज एवं धोखेबाज हैं और इनके खिलाफ पंजाब के जालंधर व कपूरथला में भी धोखाधड़ी के अलग अलग थानों में मुकदमे दर्ज हैं। मामले में पुलिस ने आरोपी शोनक मेहरिया, महेश मेहरिया व अरिहंत इंटरनेशनल टेक. प्रा.लि. के खिलाफ धारा 420 और 406 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed