फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   3 patient's death due to corona and 164 new case

कोरोना से तीन की मौत, 164 नए केस भी मिले

Fri, 02 Oct 2020 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
3 patient's death due to corona and 164 new case
हिसार। जिले में वीरवार को एक महिला सहित तीन लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। तीनों ही सीनियर सिटीजन थे और शुगर, मोटापा, दिमाग की नशों में खून की बीमारी सहित कई अन्य बीमारियों से ग्रस्त थे। इनमें से 2 मृतक मरीजों का प्राइवेट अस्पताल में और एक का अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में उपचार जा रहा था। इनको मिलाकर जिले में कोरोना संक्रमण से मौत का आंकड़ा 63 पर पहुंच गया है। इनके अलावा वीरवार को 164 कोरोना संक्रमित मरीज भी मिले। इन्हें मिलाकर जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 6351 हो गई है।
विज्ञापन

विभाग की देखरेख में तीनों मृतक संक्रमित मरीजों का उनके क्षेत्र के हिसाब से अंतिम संस्कार करवा दिया गया। स्वास्थ्य टीमें सभी के परिजनों और उनके संपर्क में आए लोगों की हिस्ट्री भी जुटा रही हैं। वीरवार को कोरोना से ठीक होनेे वाले मरीजों का रिकवरी रेट भी बढ़कर 79.89 प्रतिशत हो गया। फिलहाल जिले में 1214 एक्टिव केस हैं और 5274 लोग कोरोना से जंग जीत कर घर लौट चुके हैं। डिप्टी सीएमओ डॉ. जया गोयल और नोडल अधिकारी डॉ. सुभाष खटरेजा अपनी टीमों के साथ सभी संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों की हिस्ट्री जुटा रहे हैं।
विज्ञापन

मृत मरीजों की हिस्ट्री
- डिप्टी सीएमओ डॉ. जया गोयल के अनुसार 72 वर्षीय मृतक संक्रमित सैनियान मोहल्ला का रहने वाला था और शुरू से ही गीतांजलि अस्पताल में दाखिल था। अलावा वह शुगर और बलगम की शिकायत से ग्रस्त था।
विज्ञापन
विज्ञापन

- 71 वर्षीय मृतक संक्रमित महिला बगला रोड स्थित कॉलोनी की रहने वाली थी। कुछ दिन पहले ही वह संक्रमित मिली थी और शुगर बीपी सहित मोटापे की बीमारी से ग्रस्त थी। उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था, जहां वह वेंटिलेटर पर थी।

- जवाहर नगर निवासी 72 वर्षीय मृतक संक्रमित बुजुर्ग वरदान अस्पताल में दाखिल था और गंभीर हालत के चलते वह वेंटिलेटर पर था। उसके दिमाग की नशों में खून की बीमारी, बाईपास सर्जरी सहित कई अन्य बीमारी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed