फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   3 labs to be built in GJU's chemical department with 1.57 crore

गुजवि के रसायन विभाग में 1.57 करोड़ से बनेंगी 3 लैब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
3 labs to be built in GJU's chemical department with 1.57 crore
हिसार। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय के रसायन विभाग के शिक्षण खंड-3 का विस्तारीकरण कर विभाग में तीन नई लैब स्थापित की जाएंगी। सोमवार को विभाग परिसर में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने विस्तारीकरण का शिलान्यास किया। विवि में बनने वाली आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन प्रयोगशालाओं के निर्माण पर 1.57 करोड़ की लागत आएगी।
विज्ञापन

इस दौरान विवि के कुलसचिव प्रो. अवनीश वर्मा, शैक्षणिक मामलों के अधिष्ठाता प्रो. हरभजन बंसल, फिजिक्स विभाग के अध्यक्ष प्रो. डी. कुमार व प्रो. सुनीता श्रीवास्तव उपस्थित रहीं। कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि नई लैब बनने से विवि के विद्यार्थियों व शोधार्थियों को लाभ होगा।
विज्ञापन

60 शोधार्थी विभाग में कर रहे हैं अध्ययन -
वर्तमान में रसायन विभाग में ड्युअल डिग्री बीएससी (ऑनर्स) केमिस्ट्री और एमएससी केमिस्ट्री में 265 के करीब विद्यार्थी अध्ययन कर रहे हैं जबकि 60 से अधिक शोधार्थी प्रयोगशालाओं में नित नई खोज में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

168 वर्गफुट में बनेगी प्रत्येक प्रयोगशाला
कुलसचिव प्रो. अवनीश वर्मा ने बताया कि प्रत्येक प्रयोगशाला का क्षेत्रफल 168 वर्गफुट होगा। शिक्षकों के लिए प्रयोगशाला के साथ एक कमरे का निर्माण भी किया जाएगा। रसायन विभाग के अध्यक्ष प्रो. डी. कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों की संख्या बढ़ने और विभाग के विस्तारीकरण के चलते लंबे समय से नई लैब की मांग हो रही थी। इस दौरान प्रो. आरके गुप्ता, प्रो. जेबी दहिया, प्रो. सोनिका, प्रो. सतबीर मोर, प्रो. जयदेवी, प्रो. सीपी कौशिक, डॉ. कश्मीरी लाल, डॉ. विकास वर्मा, डॉ. महावीर प्रसाद, डॉ. ज्योति कटारिया, कार्यकारी अभियंता रघुवीर सुंडा, कार्यकारी अभियंता सुनील ग्रोवर और कार्यकारी अभियंता संदीप कुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed