फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   3 kg 100 grams of opium recovered from behind the driver's seat, six accused caught

चालक की सीट के पीछे से 3 किलो 100 ग्राम अफीम बरामद, छह आरोपी पकड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Nov 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
3 kg 100 grams of opium recovered from behind the driver's seat, six accused caught
हिसार। नशा निरोधक टीम ने सुरेवाला चौक के पास से 3 किलो 100 ग्राम अफीम बरामद की है। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों बिठमड़ा निवासी गुरमीत, चमन, मोहित, सुरेवाला निवासी बिंदर, संदीप और डींग मंडी निवासी कुलदीप को अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नशा निरोधक टीम को सूचना मिली की सुरेवाला चौक के पास एक कैंटर खड़ा है और उसमें तीन युवक बैठे हुए हैं। उनके पास नशीला पदार्थ है और वे बेचने की फिराक में है। सूचना के आधार पर टीम मौके पर पहुंची। कैंटर के पास खड़े युवकों ने भागने का प्रयास किया तो पुलिस ने तीनों मोहित, चमन और गुरमीत को पकड़ लिया। उसके बाद कैंटर की तलाशी ली तो चालक की सीट के पीछे से 3 किलो 100 ग्राम अफीम बरामद हुई। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि अफीम राजस्थान के चितौड़गढ़ से लेकर आए। नशे को संदीप, बिंदर और कुलदीप को देना था। बाद में आरोपियों की निशानदेही पर तीनों को पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि संदीप, बिंदर और कुलदीप तीनों नशीले पदार्थ का व्यापार करते हैं। कैंटर संदीप और बिंदर का है। जो मध्यप्रदेश और चितौड़गढ़ से सामान लेकर आते और सामान के साथ-साथ नशीले पदार्थ की तस्करी करते हैं। डींग मंडी निवासी कुलदीप इनका पार्टनर है। सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर 4 दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed