{"_id":"5f99c3e48ebc3e91b7101cae","slug":"3-death-due-to-corona-and-156-new-patient-hisar-news-rtk5805022103","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से 32 वर्षीय युवती सहित तीन की मौत, 156 नए संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से 32 वर्षीय युवती सहित तीन की मौत, 156 नए संक्रमित मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। जिले में बुधवार को 32 वर्षीय युवती सहित तीन मरीजों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। इनमें दो शहर की कॉलोनी निवासी हैं, जिनमें एक बुजुर्ग भी शामिल है। साथ ही 156 संक्रमित मिले हैं। जिले में कोरोना से मौत का आंकड़ा बढ़कर 127 हो गया है।
विभाग के अनुसार मृतकों से से 74 बुजुर्ग शहर की ज्योतिपुरा मोहल्ला निवासी, 32 वर्षीय युवती सातरोड़ गांव निवासी और तीसरा मृतक 54 वर्षीय व्यक्ति महावीर कॉलोनी का रहने वाला था। इससे पहले भी एक युवक की कोरोना से मौत हो चुकी है। विभाग के अनुसार तीनों मृतक अग्रोहा मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल व जिंदल अस्पताल में दाखिल थे। विभाग द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार इनमें से दो मृतक गंभीर हालत के चलते वेंटिलेटर पर थे, जबकि युवती ऑक्सीजन बेड पर थी। तीनों मृतक शुगर, बीपी, किडनी जैसी बीमारियों से ग्रस्त थे।
जिले में 1187 एक्टिव केस
जिले में बुधवार को मिले 156 नए कोरोना संक्रमितों को मिलाकर कुल संक्रमित 9393 हो गए हैं, जबकि 8079 मरीज कोरोना की जंग जीतकर घर लौट चुके हैं। जिले में फिलहाल 1187 एक्टिव केस हैं। बुधवार को रिकवरी रेट में कमी दर्ज की गई, जो 86.01 प्रतिशत रहा। विभागीय टीमें सभी संक्रमित मरीजों की हिस्ट्री जुटा रही हैं। उसके बाद सभी मरीजों को उनके लक्षण के हिसाब से अस्पताल या केयर सेंटर रेफर किया जाएगा।
विज्ञापन
ये मिले संक्रमित
उप सिविल सर्जन डॉ. जया गोयल ने बताया कि संक्रमित मिलने वालों में एडीसी का पीए, पीएनबी शाखा का प्रबंधक व कर्मचारी, टेलीफोन एक्सचेंज सहायक, अग्रोहा मेडिकल कॉलेज का सहायक प्रोफेसर, एचडीएफसी शाखा का कर्मचारी, हांसी का एमसी, फतेहबाद डीएसडीओ का सहायक, एनआरसी का कंप्यूटर ऑपरेटर, सेंट्रल जेल एक का कॉन्सटेबल, दो बच्चों सहित अन्य लोग शामिल हैं।