{"_id":"6177072bd4fd3a79e146799b","slug":"290-electricity-theft-cases-caught-in-hisar-circle-fined-rs-47-lakh-hisar-news-hsr615365035","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार सर्कल में 290 बिजली चोरी के केस पकड़े, 47 लाख रुपये किया जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार सर्कल में 290 बिजली चोरी के केस पकड़े, 47 लाख रुपये किया जुर्माना
विज्ञापन
बिजली निगम व विजिलेंस टीम की छापेमारी के दौरान कार्रवाई करती। संवाद
- फोटो : Hisar
हिसार। हिसार सर्कल में सोमवार को बिजली निगम व विजिलेंस टीम ने 12 घंटे की कार्रवाई में 290 बिजली चोरी के मामले पकड़े। इसमें कुल 37 टीमों ने 47 लाख का जुर्माना लगाया। सर्वाधिक ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली चोरी पकड़ी गई है। खास तौर पर हिसार सिटी की बात करें तो कुल 42 केस बिजली चोरी के पकड़े गए।
तलवंडी राणा, ढंढूर और बीड़ बबरान में 11 बिजली चोरी के केस पकड़े। कार्रवाई के दौरान टीम के अधिकारियों ने बताया कि हिसार सर्कल में सर्वाधिक ऐसे पकड़े है, जिसमें घरेलू कनेक्शन से बिजली सप्लाई लेकर कमर्शियल कनेक्शन से जोड़कर बिजली चोरी की जा रही थी।
बिजली निगम के अधिकारी ने बताया कि डीएचबीवीएन में कुल 228 टीमों ने 4277 कनेक्शन चेक किए, जिनमें 1153 केस दर्ज किए। जबकि यूएचबीवीएन में 268 टीमों ने 8813 ने कनेक्शन चेक किए। जिसमें 969 केस दर्ज किए। अधिकारी ने बताया कि सर्वाधिक कमर्शियल कनेक्शन सर्वाधिक चेक किए हैं।
विज्ञापन
290 बिजली चोरी केस पकड़े
हिसार सर्कल में कुल 290 बिजली चोरी केस पकड़े हैं, जिन पर कुल 47 लाख का जुर्माना किया है। आगे भी इस प्रकार का अभियान जारी रहेगा।
- फूलचंद मीणा, एमडी, बिजली निगम।