{"_id":"6918de97398a004cdb00e88c","slug":"279-lakh-embezzled-from-two-accounts-case-filed-hisar-news-c-21-1-hld1018-751188-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: दो खातों से 2.79 लाख रुपये उड़ाए, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: दो खातों से 2.79 लाख रुपये उड़ाए, केस दर्ज
Sun, 16 Nov 2025 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 16 Nov 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
नारनौंद। साइबर ठगों ने नगर निवासी किसान राधेश्याम का मोबाइल फोन हैक कर ठगों ने दो बैंक खातों से 2.79 रुपये उड़ा लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जांच अधिकारी सुरेंद्र ने बताया कि पीड़ित की ओर से दर्ज कराई शिकायत के अनुसार 17 अक्तूबर को राधेश्याम के मोबाइल पर पीएम किसान योजना नाम की एक एपीके (एंड्रॉयड पैकेज किट) फाइल आई थी। सरकारी योजना समझकर उन्होंने यह एप इंस्टॉल किया। इसके बाद 25 अक्तूबर को उनके भतीजे अधिवक्ता संदीप का फोन आया।
संदीप ने बताया कि आपका मोबाइल फोन हैक हो चुका है। इसकी इसकी जांच करवाएं। उसी समय हिसार निवासी जानकार सुरेंद्र शर्मा का भी फोन आया। उन्होंने भी फोन हैक होने की आशंका जताई। राधेश्याम ने अपने बेटे विनय को बुलाया और 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करवाई। इसके साथ ही खाते ब्लॉक करवाने के लिए बैंकों के कस्टमर केयर नंबरों पर सूचना दी, लेकिन बैंक में शिकायत दर्ज होने से पहले ही ठगों ने दोनों खातों से बड़ी रकम निकाल ली थी।