{"_id":"62979a621d25654403564acf","slug":"26-candidates-filed-nomination-in-hansi-and-5-in-barwala-hisar-news-hsr6332286139","type":"story","status":"publish","title_hn":"हांसी में 26 तथा बरवाला में 5 प्रत्याशियों ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी में 26 तथा बरवाला में 5 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
विज्ञापन
नामंकन दाखिल करते हुए प्रवीण इलावादी।
- फोटो : Hisar
हांसी/बरवाला। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर निकाय चुनाव के लिए जारी शेड्यूल के अनुसार तीसरे दिन हांसी में 26 और बरवाला में चार उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। एसडीएम एवं निर्वाचन अधिकारी डॉ. जितेंद्र सिंह अहलावत ने बताया कि नगर परिषद प्रधान और पार्षद पदों पर चुनाव लड़ने के लिए अब तक 34 उम्मीदवार नामांकन करवा चुके हैं। इनमें से एक उम्मीदवार ने प्रधान पद के लिए जबकि 33 उम्मीदवारों ने पार्षद पदों के लिए नामांकन किया है।
उन्होंने बताया कि नामांकन के तीसरे दिन बुधवार को 26 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। इनमें नगर परिषद प्रधान पद के लिए एक उम्मीदवार ने नामांकन करवाया है। एसडीएम ने बताया कि चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार 4 जून तक नामांकन पत्र जमा करवा सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि 2 जून को राजपत्रित अवकाश होने के कारण नामांकन आवेदन जमा नहीं करवाए जा सकेंगे। कार्य दिवस में उम्मीदवार सुबह 11 बजे से सायं 3 बजे तक नामांकन आवेदन जमा करवा सकते हैं। 19 जून को सुबह 7 बजे से सायं 6 बजे तक मतदान होगा।
यशपाल सैनी होंगे आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार
आम आदमी पार्टी ने बुधवार को निकाय चुनाव में नगर परिषद चेयरमैन के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी हैं। हांसी से आम आदमी पार्टी के नेता यशपाल सैनी जो तहसील कार्यालय से सुपरींटेंडेंट के पद से सेवानिवृत्त हैं। यशपाल सैनी को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद हाल ही में पार्टी में शामिल हुए रमन भयाना को बड़ा झटका लगा है।
विज्ञापन
प्रवीण इलावादी ने चेयरमैन के लिए किया नामांकन
नगर परिषद से प्रवीण इलावादी दो बार चेयरमैन जबकि उसकी पत्नी पूनम इलावादी एक बार नगर परिषद की चेयरपर्सन रह चुकी हैं। प्रवीण इलावादी ने चेयरमैन के लिए आजाद उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया है। उनकी पत्नी पूनम इलावादी ने पार्षद के लिए चुनावी मैदान में अपनी ताल ठोक दी है।
लाइसेंसधारकों को असलाह जमा कराने के निर्देश
हांसी में निकाय चुनाव शांति प्रिय करवाने को लेकर एसपी नितिका गहलोत ने हांसी इलाके के सभी असला लाइसेंस धारकों को निर्देश दिए हैं कि अपने हथियार नजदीकी थाने या गन हाउस में जमा करवाएं। एसपी ने कहा कि निर्धारित तिथि के उपरांत यदि किसी भी व्यक्ति के पास हथियार पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उसका लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। 19 जून को होने वाले स्थानीय निकाय के चुनाव के मध्य नजर पुलिस प्रशासन ने 4 जून तक सभी लाइसेंसी हथियार जमा करवाने के निर्देश दिए हैं।
बरवाला : 19 वार्डों के लिए 4 उम्मीदवार करा चुके हैं नामांकन
19 जून को होने वाले नगर पालिका चुनाव के मद्देनजर शहर के कुल 19 वार्डों में से 4 वार्डों के लिए बुधवार को 4 लोगों ने नामांकन पत्र जमा कराए। 4 जून नोमिनेशन फॉर्म भरने का अंतिम दिन है। 6 जून को प्रत्याशियों द्वारा भरे गए आवेदनों की जांच होगी जबकि 7 मई को प्रत्याशी अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। नामांकन करने वालों में वार्ड 4 से मीनू पत्नी सुनील दत्त, वार्ड-13 से सुमन पत्नी ईश्वर, वार्ड-19 से तारा चंद पुत्र हेमराज व वार्ड-7 से सुमित पुत्र अमरदास ने पर्चा दाखिल किया।