फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   25 thousand bounty accused involved in district Singh murder case arrested

जिले सिंह हत्याकांड में शामिल 25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
25 thousand bounty accused involved in district Singh murder case arrested
जिले सिंह हत्याकांड में शामिल 25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

फोटो 125
संवाद न्यूज एजेंसी बरवाला।
गांव ढाणी गारण में किरानेे की दुकान चलाने वाले 48 वर्षीय जिले सिंह की 4 नवंबर 2020 को नकाबपोश बाइक सवारों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मामले के 11वें आरोपी हिसार की शिव कॉलोनी निवासी जयबीर को गिरफ्तार किया है। मामले के संबंध में पुलिस 10 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी जयबीर वारदात के बाद से फरार चल रहा था। आरोपी पर पुलिस ने 25 हजार रुपयों का इनाम भी घोषित किया हुआ था। पुलिस आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश करेगी। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।

ये था विवाद
14 मई 2020 को हिसार के शिव नगर की एक गली में ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर जिले सिंह के बेटे प्रदीप का आरोपियों के साथ विवाद हुआ था। जिसकी रंजिश के चलते 4 नवंबर 2020 को जिले सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मृतक जिले सिंह के बेटे श्याम सुंदर के बयान पर केस दर्ज किया था। आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने धरना भी लगाया था जोकि कई दिनों तक चला था। मामले में पहले 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जिनमें विकास उर्फ विक्की, रामबीर, अनिल, सोनू, संजय, मनोज कुमार, रघुबीर सिंह, मंजीत, मिंटू, जोगिंद्र सिंह शामिल हैं। वहीं 11वें आरोपी जयबीर को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed