{"_id":"5cddb641bdec2207903d5875","slug":"21558033985-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार जिलों की पुलिस के हवाले 10 काउंटिंग हॉल की सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार जिलों की पुलिस के हवाले 10 काउंटिंग हॉल की सुरक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। हिसार लोकसभा क्षेत्र की मतगणना के लिए हलका वाइज 10 काउंटिंग हॉल बनाए गए हैं। इनमें 9 विधानसभा हलकों के और एक पोस्टल बैलेट पेपर से प्राप्त मतों की गणना के लिए बनाए गए हैं। इन सभी काउंटिंग हॉल की सुरक्षा की जिम्मेदारी चार जिलों की पुलिस संभालेगी। इनमें हिसार के अलावा भिवानी, जींद और हांसी की पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेगी। हिसार के सातों विधानसभा हलके और जींद का उचाना तथा भिवानी जिले का बवानीखेड़ा हलका हिसार लोकसभा क्षेत्र में शामिल हैं। मतगणना के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के गिरी सेंटर में, पंचायत भवन और महाबीर स्टेडियम में स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं, जहां ईवीएम कड़ी सुरक्षा के बीच रखी हैं। इन्हीं स्थानों पर मतगणना हॉल बनाए गए हैं। उचाना हलके की मतगणना के दौरान हॉल के बाहर उचाना की पुलिस तैनात रहेगी। यहां पर उचाना के डीएसपी के नेतृत्व में एक इंस्पेक्टर व पुलिस कर्मी तैनात होंगे। इसी प्रकार बवानीखेड़ा हलके की मतगणना के दौरान हॉल के बाहर भिवानी जिले की पुलिस तैनात रहेगी। यहां की सुरक्षा का जिम्मा भिवानी के डीएसपी संभालेंगे और एक इंस्पेक्टर सहित अनेक पुलिस कर्मी यहां तैनात रहेंगे। इसी प्रकार हांसी और नारनौंद हांसी पुलिस मुख्यालय के अंडर हैं और इन दोनों हलकों की मतगणना केंद्रों के बाहर क्रमश: हांसी और नारनौंद के डीएसपी एक-एक इंस्पेक्टर और पुलिस कर्मियों के साथ तैनात रहेंगे। बाकी बचे हिसार के पांचों हलकों में बरवाला, हिसार, उकलाना, नलवा और आदमपुर हलकों की मतगणना केंद्रों के बाहर हिसार पुलिस के डीएसपी एक-एक इंस्पेक्टर व पुलिस कर्मियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे।
आईजी ने दिए निर्देश
जिले की पुलिस को उसी हलके की सुरक्षा की कमान संभालने के आदेश आईजी की ओर से रेंज के सभी एसपी को दिए गए हैं। उनका मानना है कि हलके के पुलिस अधिकारी व कर्मचारी अपने क्षेत्र के लोगों को पहचानते हैं। इसके चलते मतगणना केंद्र में पार्टियों के एजेंटों या अन्य लोगों को आसानी से पहचाना जा सकेगा और पहचान आदि के काम में समय व्यर्थ नहीं होगा।
कहां किस हलके की गिनती
उचाना कलां व बवानीखेड़ा - एचएयू के गिरी सेंटर में
नलवा और बरवाला - पंचायत भवन
आदमपुर, हिसार, हांसी, बरवाला, उकलाना - महाबीर स्टेडियम
पोस्टल बैलेट - महाबीर स्टेडियम का योग हॉल
त्रिस्तरीय सुरक्षा
मतदान के बाद से ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को थ्री लेयर सुरक्षा के बीच सीलबंद स्ट्रांग रूम में रखा गया है। स्ट्रांग रूम के बाहर पहला घेरा बीएसएफ का, दूसरा घेरा आर्म्ड पुलिस फोर्स का और तीसरा घेरा जिला पुलिस का है। इसके अलावा सभी स्ट्रांग रूम सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हैं।