{"_id":"5b37d2da4f1c1bf76e8baede","slug":"21530385114-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री का जनता दरबार बना पर्दे का दरबार - बिश्नोई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री का जनता दरबार बना पर्दे का दरबार - बिश्नोई
Updated Sun, 01 Jul 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री का जनता दरबार बना पर्दे का दरबार: बिश्नोई
सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिये कुलदीप और मुख्यमंत्री कर रहे एक दूसरे पर बयानबाजी
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। इनेलो के जिला प्रवक्ता मनदीप बिश्नोई ने करनाल में मुख्यमंत्री द्वारा लगाए गए जनता दरबार को पर्दे का दरबार करार दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को प्रदेश की जनता से कोई सरोकार नहीं है। वे जनता दरबार के नाम पर केवल ढकोसला कर रहें हैं। अगर मुख्यमंत्री को जनता दरबार लगाने हैं तो जनता के बीच में जाकर गांव की चौपाल में खुले में लगाने चाहिए और जितने भी फरियादी आये उनकी समस्या का निदान भी मौके पर ही किया जाना चाहिए। लेकिन असल में मुख्यमंत्री आम जनता से मिलना ही नहीं चाहते। वास्तविकता तो यह है कि आज जनता भाजपा के किसी भी नेता को देखना भी पसंद नहीं करती। बिश्नोई ने कहा कि पिछले करीब चार वर्षों से प्रदेश में भाजपा सत्ता में है और इन चार वर्षों में भाजपा ने जनता को तंग और परेशान करने के अलावा कुछ भी नहीं किया है। जनता दरबार या तो चौधरी देवीलाल लगाते थे और या फिर सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम के माध्यम से पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला लगाते थे। इनमें जनता की समस्या का निदान भी मौके पर बैठकर किया जाता था। जिला प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए एक-दूसरे पर बयानबाजी कर रहे हैं। दोनों ही जनप्रतिनिधि के तौर पर पूर्णतया असफल साबित हुए हैं। आदमपुर से कांग्रेस विधायक को तो न विधानसभा में जाने का समय है और न ही अपने हलके की जनता के दुख तकलीफ सुनने का समय है।