{"_id":"5b3534844f1c1b603c8b5f73","slug":"21530213508-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहेली को साथ लेकर घर से फरार हुई लड़की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहेली को साथ लेकर घर से फरार हुई लड़की
Updated Fri, 29 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। कैमरी रोड स्थित एक कॉलोनी से 19 वर्षीय लड़की अपनी सहेली को साथ लेकर घर से फरार हो गई। लड़की की मां ने पुलिस में शिकायत देकर मामला दर्ज करवाया है। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि वह एक होटल में साफ-सफाई का काम करती है।
सोमवार को वह होटल पर काम करने के लिए गई थी। तब उसकी लड़की घर पर ही थी। जब वह काम से वापस घर आई तो उसकी लड़की घर पर नही थी। फोन से संपर्क करने पर उसका नंबर बंद मिला। जब उसने इस बारे में आस-पड़ोस में पूछा तो पता चला कि कॉलोनी की एक और लड़की भी गायब है। दूसरी गायब लड़की के पिता ने बताया कि उनकी लड़की को उसी की बेटी घर से बुलाकर लेकर गई थी। वह दोनों बाजार में सामान खरीदारी के लिए जाने वाली थी। जब देर रात तक दोनों लड़कियां घर नहीं लौटी तो परिजनों को उनकी चिंता होने लगी। इसके बाद उन्होंने दोनो लड़कियों के गायब होने के मामले में पुलिस को अपनी शिकायत दी। मामले की जांच कर रहे पुलिसकर्मी जयबीर सिंह ने बताया कि गायब लड़कियों की तलाश की जा रही है। दोनों लड़कियां बालिग हैं। अभी तक मामला मर्जी से जाने का लग रहा है। लड़की के मोबाइल की लोकेशन टोहाना में मिली है। उसके बाद से नंबर बंद आ रहा है। जल्द ही दोनों लड़कियों को तलाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन