{"_id":"5afddfbf4f1c1bd3408b6175","slug":"21526587327-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओ छोरे जिस्सा आ ग्या, आज ते हिसार के लोगां न वाक्ये में जिस्सा ला दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओ छोरे जिस्सा आ ग्या, आज ते हिसार के लोगां न वाक्ये में जिस्सा ला दिया
Updated Fri, 18 May 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
सीएम मनोहर लाल ने रोड शो में भीड़ देखकर हरियाणवी अंदाज में कहा, ओ छोरे! जीसा आ ग्या। आज तै हिसार के लोगां नै वाक्ये में जीसा ला दिया। हिसार में रोड शो के समापन मौके पर सीएम ने हरियाणवी अंदाज में ही अपना संबोधन शुरू किया।
सब्जी मंडी चौक पर रोड शो के समापन पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेेश में किसी परिवार या क्षेत्र की नहीं, पूरे हरियाणा के ढाई करोड़ लोगों की सरकार है। 2014 में भाजपा का पहला बजट 60 हजार करोड़ रुपये था। इस साल हमने 1.15 लाख करोड़ का बजट पेश किया।
ऑनलाइन तबादला नीति लागू होने से पसंदीदा स्टेशन पर काम कर रहे शिक्षक
सीएम ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा पिछली कांग्रेस सरकार के मुखिया खुुद ही कहते थे विकास के लिए ऊपर से आने वाले एक रुपये में से नीचे लाभार्थी तक मात्र 15 पैसे पहुंचते हैं। हमारा सिद्धांत है कि एक रुपया ऊपर से चलेगा तो पूरे 100 पैसे नीचे पहुंचेंगे। वर्तमान सरकार ने पारदर्शी नीतियां लागू करके भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया है। दलालों को बेकार कर दिया है। प्रदेश के कम से कम 20 प्रतिशत शिक्षक बदलियां करवाने के लिए हर समय अपना काम छोड़कर चंडीगढ़ मुख्यालय घूमते रहते थे, लेकिन ऑनलाइन तबादला नीति लागू होने के बाद आज प्रदेश के 93 प्रतिशत अध्यापक अपने पसंदीदा स्टेशनों पर काम कर रहे हैं। प्रदेश में गांव-गांव ग्राम सचिवालय खुलवाए जा रहे हैं, ताकि लोगों को विभिन्न सेवाओं के लिए शहरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें। प्रदेश में 309 व्यायामशालाओं का उद्घाटन कर दिया गया है। हमारे से पहले 48 साल तक दूसरे दलों की सरकार रही। उनके 48 साल के साथ हमारे साढे़ तीन साल के कार्यकाल की तुलना कर लेना।
विज्ञापन
रोड शो में आज से पहले ऐसा सीन नहीं देखा : अभिमन्यु
वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि प्रदेश के सबसे बड़े जिले में मुख्यमंत्री को मिले सम्मान से सरकार गदगद है। रोड शो को अश्वमेध यज्ञ की संज्ञा देते हुए इसमें उमड़ी भीड़ को सरकार के प्रति लोगों का अघोषित समर्थन बताया। कैप्टन अभिमन्यु ने कहा रोड शो में आज से पहले ऐसा सीन नहीं देखा। बुजुर्गों, माताओं और व्यापारियों ने जिस खुले दिल से मुख्यमंत्री का स्वागत किया है। यह भावी चुनावों में लोगों का भाजपा के प्रति स्पष्ट जनादेश की ओर इशारा कर रहा है।
कामों से खुश होकर जनता सीएम का अभिनंदन करने आई : गुप्ता
विधायक डॉ. कमल गुप्ता ने कहा सरकार की ओर से हिसार के विकास के लिए करवाए गए कामों से खुश होकर यह जनता सीएम का अभिनंदन करने आई है। प्रदेश के अन्य सभी हलकों से अधिक विकास कार्य हिसार में हुए हैं। यहां सड़कों और पुलों के अलावा हर प्रकार की मूलभूत सुविधाएं शहरवासियों को मुहैया करवाई गई हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पूनिया ने कहा कि रात नौ बजे भी हजारों की भीड़ सरकार के प्रति प्रेम का स्पष्ट संकेत दे रही है। इस तरह का शो सरकार की सबसे बड़ी कामयाबी है। विकास कार्यों पर मोहर लगाने का काम जनता ने किया है। जिला महामंत्री सुजीत कुमार ने मंच संचालन करते हुए सफल रोड शो की बधाई दी। इस अवसर पर राज्यसभा सदस्य डॉ. डीपी वत्स, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी राज्यमंत्री डॉ. बनवारी लाल, मुख्यमंत्री के ओएसडी कैप्टन भूपेंद्र, सीएम के मीडिया सलाहकार राजीव जैन, प्रदेश महामंत्री संजय भाटिया, प्रदेश सचिव व हिसार प्रभारी जवाहर सैनी, अजय सिंधु, पूर्व जिलाध्यक्ष रवि सैनी, जोगीराम सिहाग, प्रो. मनदीप मलिक, कर्णसिंह रानौलिया, रतन सैनी, सुनीता रेड्डू, सुदेश चौधरी, कुलबीर बैनीवाल, कृष्ण सरसाना, सोमवीर लांबा, राजेश सूरा, हनुमान ऐरन, सीमा गैबीपुर, सुरेश गोयल धूपवाला मौजूद थे।