{"_id":"694aea4b07272b4ac006aaaa","slug":"21-centres-set-up-for-mission-buniyaad-level-1-exam-hisar-news-c-21-hsr1020-776420-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: मिशन बुनियाद स्तर-एक परीक्षा के लिए 21 केंद्र निर्धारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: मिशन बुनियाद स्तर-एक परीक्षा के लिए 21 केंद्र निर्धारित
Wed, 24 Dec 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Wed, 24 Dec 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए मिशन बुनियाद योजना के तहत होने वाली स्तर एक की परीक्षा के लिए जिले में 21 केंद्र बनाए गए हैं। 26 दिसंबर को होने वाली इस परीक्षा के लिए शिक्षा विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसके लिए 9668 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया है।
स्तर-एक परीक्षा 200 अंकों की होगी, जिसमें वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में ऋणात्मक अंकन भी लागू रहेगा, जिससे गलत उत्तर देने पर अंक काटे जाएंगे। विद्यार्थी 24 दिसंबर तक अपना एडमिट कार्ड साइट से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा का समय दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक रहेगा। विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र पर एक घंटा पहले, यानी 11:30 बजे तक पहुंचना अनिवार्य होगा।
प्रवेश पत्र पर ही परीक्षा केंद्र और अन्य आवश्यक जानकारी अंकित है। विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र, पहचान पत्र की प्रति, दो पेन, पासपोर्ट आकार का फोटो साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि स्तर-एक में सफल विद्यार्थी ही 30 जनवरी को होने वाली स्तर-दो परीक्षा में भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन
जिला शिक्षा अधिकारी व खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जिले के सभी पंजीकृत विद्यार्थी परीक्षा में अवश्य भाग लें और परीक्षा का आयोजन पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और अनुशासित वातावरण में कराया जाए।
विद्यार्थियों और परीक्षा केंद्रों का ब्योरा
परीक्षा केंद्र विद्यार्थियों की संख्या
गवर्नमेंट गर्ल्स सी.से. स्कूल, आदमपुर 327
गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सी.से. स्कूल, आदमपुर 600
आरोही स्कूल , अग्रोहा 500
पीएमश्री गवर्नमेंट सी.से. स्कूल,नंगथला 400
गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सी.से. स्कूल, बरवाला 480
गवर्नमेंट सी.से. स्कूल, अनाज मंडी 364
गवर्नमेंट सी.से. स्कूल, सरसौद 480
पीएमश्री गवर्नमेंट सी.से. स्कूल, बहबलपुर 364
गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सी.से. स्कूल, बास 444
आरोही मॉडल सी.से. स्कूल,घिराय 550
गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सी.से. स्कूल,हांसी 700
एसएलएस गवर्नमेंट गर्ल्स सी.से. स्कूल, हांसी 348
गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सी.से. स्कूल, जहाजपुल 500
गवर्नमेंट सी.से. स्कूल, मॉडल टाउन 300
गवर्नमेंट सी.से. स्कूल, पटेल नगर 502
पीएमश्री गवर्नमेंट सी.से. स्कूल,गंगवा 502
गवर्नमेंट गर्ल्स सी.से. स्कूल, सुशीला भवन 512
गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सी.से. स्कूल,आर्य नगर 323
गवर्नमेंट गर्ल्स सी.से. स्कूल,नारनौंद 693
आरोही मॉडल सी.से. स्कूल,उकलाना 229
गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सी.से. स्कूल, उकलाना मंडी 550