फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   20th place in the 24-hour burglary

24 घंटे में 20 जगह चोरी

Mon, 06 Jul 2015 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार Updated Mon, 06 Jul 2015 01:46 AM IST
विज्ञापन

चोरों ने लोगों की नींद हराम कर दी है। पिछले 24 घंटे के दौरान शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में चोरी के 20 से अधिक मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन


इनमें चोरों ने कहीं नकदी पर हाथ साफ किया तो कहीं घर, कार्यालय व फैक्ट्री से लाखों रुपये के सामान व जेवर चुरा लिए। एकाएक बढ़े चोरों के आतंक से लोग भयभीत हैं।
विज्ञापन


बाइक चोरी की वारदातों में भी दिनों दिन इजाफा हो रहा है। पुलिस मामले दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है, लेकिन सुराग मिलने के बावजूद चोर हाथ नहीं आ रहे हैं। पुलिस गश्त बढ़ाने का दावा कर रही है, पर चोरी की वारदातों पर अंकुश लगने की बजाए इनमें इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीती रात निरंकारी रोड स्थित छोटूराम कॉलोनी में चोरों ने एक के बाद एक करीब आठ-दस घरों में चोरी की। यहां स्थित नंदी आइसक्रीम फैक्ट्री से चोर गल्ले का ताला तोड़कर नकदी चुरा ले गए। फैक्ट्री मालिक साहिल धवन ने बताया कि चोर दीवार फांद कर अंदर घुसे थे।

चोरों ने आइसक्रीम की 20 के करीब रेहड़ियों के ताले तोड़ कर उनमें से चिल्लर चोरी कर लिए। साथ ही घर के बाहर सो रहे लोगों के मोबाइल फोन भी चुरा लिए।

कॉलोनी में किराए के मकानों में रहने वाले संतोष, उमेश व लक्ष्मण के घरों में भी चोर घुस गए और वहां से मोबाइल फोन व अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। इस बीच एक व्यक्ति को लोगों ने संदिग्ध हालत में पकड़ कर पुलिस के हवाले किया गया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

पुरानी सब्जी मंडी में एक फ्रूट स्टोर के मालिक राजकुमार ने बताया कि चोर उसके स्टोर से ताला तोड़कर नकदी व सामान चुरा ले गए।

वह बउ़वा ढाणी में रहता है। सुबह स्टोर पहुंचने पर उसे घटना का पता चला। चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। चोरों ने पुरानी मंडी में ही एक अन्य गोदाम का भी ताला तोड़ा, लेकिन किसी व्यक्ति के मौके पर पहुंच जाने के कारण वहां से फरार हो गए। चोरी की घटनाओं पर व्यापारियों ने रोष जताया है।


चोरी की अन्य वारदातें
- बालसमंद रोड स्थित भामाशाह नगर में वकील अनिल गुप्ता के कार्यालय का ताला तोड़ कर  नकदी व सामान चोरी कर लिया।
- जिंदल अस्पताल से गांव पुठी सामण निवासी अजमेर सिंह का मोबाइल फोन चोरी कर ले गए। पुलिस ने आरोपी श्रेष्ठ निवासी अमरगढ़, जींद को पकड़ लिया है।
- गंगवा में एक होटल पर खड़े राधेश्याम निवासी छोछरा, करनाल के कैंटर से नकदी चुरो कर ली गई। मामले में पुलिस ने कैंटर के परिचालक मुकेश उर्फ कोमल के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
- गांव डाटा में अभिषेक के घर से भैंस चोरी कर ले गए। मामले में लीला उर्फ ईश्वर को पुलिस ने पकड़ लिया है।
- गांव पुठी के राजकीय हाई स्कूल में चोरों ने रसोई घर का ताला तोड़ कर वहां से गैस सिलेंडर व अन्य सामान चुरा लिया। हैड मास्टर मुकेश की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।
- सेक्टर 16 व 17 में जगदीप के घर का ताला तोड़कर सामान चोरी कर लिया। मामला दर्ज।

पांच बाइक चोरी
- कमला नगर निवासी ओमप्रकाश की बाइक कमला नगर से ले उड़े चोर।
- मॉडल टाउन निवासी दिनेश बाइक पर सवार होकर किसी काम से सेक्टर-13 गया था। वहां से बाइक चोरी हो गई।
- दिल्ली रोड स्थित सुखदा अस्पताल के बाहर से चोर श्यामसुख गांव के रोहताश की बाइक चोरी कर ले गए। वह मरीज के साथ अस्पताल आया था।
- आनंद विहार कॉलोनी निवासी प्रदीप मधुबन पार्क गया था। पार्क के बाहर खड़ी बाइक को चोर उठा ले गए।
- हांसी में लाला हुकमचंद जैन पार्क के बाहर से चोर दुर्गा कॉलोनी, हांसी निवासी रामलाल की बाइक चोरी कर ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed