फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   खड़े ट्रक के पीछे जा घुसी बाइक, दादा की मौत, पोती गंभीर

खड़े ट्रक के पीछे जा घुसी बाइक, दादा की मौत, पोती गंभीर

Sat, 15 Jul 2017 12:43 AM IST
Updated Sat, 15 Jul 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खड़े ट्रक के पीछे जा घुसी बाइक, दादा की मौत, पोती गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
हिसार-हांसी मार्ग पर गांव मय्यड़ की एक ऑयल फैक्ट्री के समीप शुक्रवार दोपहर को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। वहां एक खड़े ट्रक के पीछे मोटरसाइकिल जा घुसी। इस हादसे में गांव मय्यड़ निवासी 59 वर्षीय वेदप्रकाश की मौत हो गई और उनकी 12 वर्षीय पोती रीतिका गंभीर रूप से घायल हो गई। वेदप्रकाश भगाना के सरकारी स्कूल में चपरासी था। सदर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

मय्यड़ निवासी वेदप्रकाश गांव भगाणा के सरकारी स्कूल में चपरासी था। उनकी पोती रीतिका का दाखिला हाल ही में गांव पाबड़ा के जवाहर नवोदय विद्यालय की नौवीं कक्षा में हुआ है। वेदप्रकाश इसी सिलसिले में रीतिका के साथ बाइक पर गया था और बाद में पोती संग लौट रहा था। वह मय्यड़ के समीप ऑयल फैक्ट्री के पास पहुंचा तो बाइक अचानक सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। दुर्घटना इतनी भयानक थी कि पूरी बाइक ट्रक के नीचे घुस गई। इस दौरान दादा-पोती सड़क पर गिर गए। दादा की मौके पर मौत हो गई, वहीं पोती को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। जानकार वेदप्रकाश को एक वाहन में सिविल अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सदर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


फोटो 14
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed