फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   20 thousand rupees were found in drawer in office, case registered against registry clerk and computer operator

कार्यालय में दराज में मिले थे 20 हजार रुपये, रजिस्ट्री क्लर्क और कंप्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
20 thousand rupees were found in drawer in office, case registered against registry clerk and computer operator
हांसी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने वीरवार शाम 7 बजे रजिस्ट्री कार्यालय पर छापा मारा। इस दौरान कार्यालय में रजिस्ट्री क्लर्क और कंप्यूटर ऑपरेटर मौजूद मिले। जांच के दौरान मेज की दराज में 20 हजार रुपये बरामद हुए। पूछताछ में दोनों कर्मचारी संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। अनाज मंडी चौकी पुलिस ने मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के एसआई राजेश की शिकायत पर रजिस्ट्री क्लर्क विजय सिंह और ऑपरेटर महादेव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता राजेश ने कहा कि 22 सितंबर को शिकायत मिली थी कि रजिस्ट्री क्लर्क विजय सिंह भूमि रजिस्ट्री करने में धांधली करता है। इस सूचना के आधार पर उपायुक्त हिसार द्वारा बिजली निगम के एसडीओ रणवीर सिंह को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करने के बाद संयुक्त टीम बनाकर तहसील कार्यालय हांसी का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान रजिस्ट्री क्लर्क विजय सिंह, डाटा एंट्री (कंप्यूटर) ऑपरेटर महादेव मिले। इस दौरान मेज की दराज से 20 हजार रुपये बरामद हुए थे। रजिस्ट्री क्लर्क विजय सिंह ने बताया कि यह मेज डाटा एंट्री ऑपरेटर विकास का है। यह राशि 21 सितंबर को 62 रजिस्ट्री, 22 सितंबर को 65 रजिस्ट्री की कंप्यूटर रजिस्ट्री फीस है। हांसी पुलिस ने आरोपी रजिस्ट्री क्लर्क व कंप्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ धारा 409 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed