{"_id":"60d778a78ebc3ea3804db80f","slug":"20-thousand-800-pills-of-intoxicants-recovered-hisar-news-rtk614842999","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे की 20 हजार 800 गोलियां बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे की 20 हजार 800 गोलियां बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी आदमपुर। आदमपुर पुलिस ने एक व्यक्ति को नशे की 20 हजार 800 गोलियों सहित गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी गांव चौधरीवाली निवासी भूपसिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं राजपत्रिक अधिकारी या मजिस्ट्रेट के नहीं आने तक पुलिस आरोपी को पकड़े खड़ी रही। बाद में सभी अधिकारियों ने मौके पर आने में असमर्थता जताई तो उसे जेल भेज दिया।
सहायक उपनिरीक्षक विनोद कुमार मुख्य सिपाही मंदीप सिंह, राकेश कुमार के साथ शनि मंदिर के पास गश्त कर रहे थे। सूचना मिली कि गांव चौधरीवाली निवासी भूपसिंह नशीली गोलियां बेचने का काम करता है एवं भारी मात्रा गोलियां लेकर आएगा। पुलिस ने चौधरीवाली से बेर रोड पर टी प्वाइंट पर नाकाबंदी कर दी। इसी दौरान घुड़साल की तरफ से एक व्यक्ति हाथ में प्लास्टिक का कट्टा लेकर आता दिखाई दिया। तलाशी लेने पर उसके पास नशे की 20 हजार 800 गोलियां बरामद हुई।
तहसीलदार, नायब तहसीलदार व बीडीपीओ ने आने में जताई असमर्थता
पुलिस ने भूपसिंह को प्लास्टिक कट्टे में नशीली पदार्थ होने के शक में नोटिस दिया और कहा कि आप कट्टे की जांच के लिए मौके पर राजपत्रिक अधिकारी या मजिस्ट्रेट को बुला सकते हो। इस पर भूपसिंह ने मौके पर राजपत्रिक अधिकारी या मजिस्ट्रेट को बुलाने की बात कही। पुलिस ने आदमपुर तहसीलदार, नायब तहसीलदार, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी और बालसमंद के नायब तहसीलदार से संपर्क किया लेकिन सभी ने मौके पर आने में असमर्थता जता दी। इस पर पुलिस ने हिसार के उप पुलिस अधीक्षक डिटेक्टिव अभिमन्यु लोहान को मौके पर बुलाया।
विज्ञापन
पुलिस पूछताछ में भूपसिंह ने बताया कि उसे नशीली गोलियां उसका बेटा अनिल लाकर देता है जिसे वह बेच देता है। मामले के जांच अधिकारी सहायक उपनिरीक्षक मनिंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने भूपसिंह को हिसार अदालत में पेश किया जहां अदालत के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया।