फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   20 plastic bottle take in hotel , they give food

प्लास्टिक की 20 खाली बोतलें लाइए और दाल-रोटी खाइए

Tue, 15 Oct 2019 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
20 plastic bottle take in hotel , they give  food
आपका दाल-रोटी खाने का मन है तो बस आपके पास प्लास्टिक की पानी या कोल्ड ड्रिंक्स की 20 खाली बोतलें होनी चाहिए। इन खाली बोतलों को आप शहर के दो नामी भोजनालयों में लेकर जाइए और वहां पर दाल-रोटी खाइए। चौंकिये मत, शहर के दो नामी भोजनालय मॉडल टाउन स्थित होंदाराम और फव्वारा चौक स्थित जनता भोजनालय ने शहर को प्लास्टिक मुक्त करने को लेकर यह मुहिम शुरू की है। नगर निगम के प्लास्टिक की 10 बोतलें लाइए और थैला ले जाइए अभियान से प्रेरणा लेकर दोनों नामी भोजनालय ने इस मुहिम का आगाज किया है।
विज्ञापन

दोनों भोजनालयों पर जहां 20 बोतलों के बदले दाल-रोटी खिलाई जाएगी, वहीं प्लास्टिक की 10 बोतल देने पर कपड़े का एक थैला भी मिलेगा। दोनों सुविधाएं एक छत के नीचे ही शहरवासियों को मुहैया करवाई जाएंगी। भोजनालयों पर नगर निगम प्रशासन द्वारा थैले मुहैया करवाए जाएंगे। इस मुहिम को शुरू करने वाले दोनों भोजनालयों के मालिकों ने सोमवार को नगर निगम के एसई रामजीलाल से मुलाकात की और अभियान के बारे में जानकारी दी। एसई रामजीलाल ने दोनों भोजनालयों के मालिकों को थैले देने और प्लास्टिक की बोतलें निगम द्वारा जमा करवाने में सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी एलिना मसूदी भी मौजूद रहीं। सोमवार को मिशन ग्रीन फाउंडेशन की ओर से स्वामी सहजानंद ने नगर निगम एसई रामजीलाल व ईओ हरदीप सिंह को कपड़े के 200 थैले सौंपे, जो नगर निगम प्रशासन अपने स्तर पर बांटेगा।
विज्ञापन

पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाना हमारा फर्ज : राधेश्याम
मॉडल टाउन स्थित होंदाराम भोजनालय के मालिक राधेश्याम ने कहा कि शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाना हमारा फर्ज है। प्लास्टिक की पानी व कोल्ड ड्रिंक्स की 20 बोतलों के बदले दाल-रोटी हमने खिलाने की मुहिम शुरू की है। भोजन खिलाना पुण्य का काम है। पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाना हमारा फर्ज बनता है, जिससे हम अपने बच्चों को बेहतर जीवन दे सकें। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों नगर निगम की प्लास्टिक की 10 बोतलों के बदले थैला देने की मुहिम के बारे में जानकारी मिली थी। इसी आधार पर उन्होंने यह प्लास्टिक की 20 बोतलों के बदले दाल-रोटी खिलाने की योजना बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लास्टिक से पर्यावरण को नुकसान न हो : विनोद कुमार
फव्वारा चौक स्थित जनता भोजनालय के स्वामी विनोद कुमार ने कहा कि भूखों को खाना खिलाना पुण्य का काम है। इसके साथ यदि पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचा पाएंगे तो यह हमारी खुशनसीबी होगी, इसलिए हमने यह मुहिम चलाने का निर्णय लिया है। हमारा मकसद है कि सड़कों पर प्लास्टिक की खाली बोतलों से पर्यावरण को नुकसान न पहुंचे। प्लास्टिक की खोली बोतलें नगर निगम प्रशासन ने लेने का निर्णय लिया है।

10 बोतलों के बदले एक कपड़े का थैला मुहिम रही कामयाब
एसई रामजीलाल ने कहा कि प्लास्टिक की 10 बोतलों के बदले एक कपड़े का थैला देने की नगर निगम की मुहिम कामयाब रही है। तेलियान पुल मार्केट के अलावा भी लोग नगर निगम कार्यालय में आकर भी प्लास्टिक की खाली बोतलें जमा करवा कपड़े का थैला लेकर जा रहे हैं। इसी मुहिम से प्रेरणा लेकर दो भोजनालयों ने प्लास्टिक की 20 बोतलों के बदले दाल-रोटी खिलाने की मुहिम शुरू की है, जो काबिलेतारीफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed