{"_id":"643c41619cf3ed3e48098564","slug":"20-new-corona-infected-were-found-people-are-not-wearing-masks-hisar-news-c-21-hsr1005-108265-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: 20 नए कोरोना संक्रमित मिले, लोग नहीं पहन रहे मास्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: 20 नए कोरोना संक्रमित मिले, लोग नहीं पहन रहे मास्क
विज्ञापन
हिसार। जिले में कोरोना संक्रमण के केस लगातार बढ़ रहे हैं। रविवार को 20 नए केस आए हैं। आंकड़ा बढ़कर 190 पर पहुंच गया है। बढ़ रहे केसों के बावजूद भी लोग न तो मास्क लगा रहे हैं और न ही सामाजिक दूरी का इस्तेमाल कर रहे हैं। नागरिक अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में दो कोरोना संक्रमित मरीजों का उपचार चल रहा है। रविवार को संक्रमित आने वालों में चिकित्सक, नर्सिंग ऑफिसर, विद्यार्थी, अध्यापक और हवालाती आदि है।
लगातार बढ़ रहे हैं मरीज
डिप्टी सीएमओ डॉ. सुभाष खतरेजा ने बताया कि अप्रैल माह में पिछले सप्ताह में सबसे अधिक केस सामने आए हैं। रविवार को भी 20 नए मामले आए हैं। उन्होंने बताया कि मई माह में मरीजों की संख्या कम हो जाएगी। चौथी लहर में जो लोग संक्रमित हो रहे हैं उनमें बुखार, खांसी और जुकाम के लक्षण मिल रहे हैं। मरीज पांच दिन में स्वस्थ हो रहे हैं। संक्रमण से घबराने की जरूरत नहीं है। इस से बचने के लिए मास्क पहने और सामाजिक दूरी का इस्तेमाल करें।
ओपीडी का समय बदला
नागरिक अस्पताल में गर्मी में ओपीडी का समय बदल दिया है। सोमवार सुबह 8 बजे से लेकर दोपहर बाद 2 बजे तक ओपीडी का समय रहेगा। पहले सुबह 9 बजे ओपीडी का समय था। फिजिशियन और अन्य ओपीडी के बाहर नोटिस लगा दिया कि है ओपीडी में मास्क पहन कर लोग आएं। इसके अलावा अस्पताल प्रशासन की तरफ से सैंपलिंग बढ़ा दी गई है।