{"_id":"61b6330a875ab52ef84825e6","slug":"2-thousand-daughters-apply-for-hostel-every-year-only-40-girl-students-can-apply-for-hostel-hisar-news-hsr6192408125","type":"story","status":"publish","title_hn":"2 हजार बेटियां हर साल करती हैं छात्रावास के लिए आवेदन, सिर्फ 40 छात्राएं ही रह सकती हैं छात्रावास के लिए आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2 हजार बेटियां हर साल करती हैं छात्रावास के लिए आवेदन, सिर्फ 40 छात्राएं ही रह सकती हैं छात्रावास के लिए आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रति साल 2 हजार बेटियां करती हैं हॉस्टल के लिए आवेदन, एकमात्र छात्रावास में रह सकती हैं सिर्फ 40 छात्राएं
- 71 साल पुराने राजगढ़ रोड स्थित राजकीय पीजी महाविद्यालय ने दिए 22 से अधिक चर्चित चेहरे, 600 लड़कियों के लिए बनने वाले दो हॉस्टल का प्रोजेक्ट नहीं चढ़ रहा सिरे
फोटो :
संवाद न्यूज एजेंसी
हिसार। वर्ष 1950 में बने राजगढ़ रोड स्थित राजकीय पीजी कॉलेज में बेटियों को छात्रावास की सुविधा नहीं मिल रही है। 6 साल से लड़कियों की डिमांड के बावजूद दो गर्ल्स हॉस्टल बनाने का प्रोजेक्ट सिरे नहीं चढ़ पाया है। फाइल कभी सरकार तो कभी पीडब्ल्यूडी विभाग के दफ्तरों में चक्कर काट रही है।
राजकीय पीजी कॉलेज में हर साल 2 हजार लड़कियां हॉस्टल के लिए आवेदन करती हैं। जिनमें से सिर्फ 40 लड़कियों को ही एकमात्र गर्ल्स हॉस्टल में दाखिला मिल पाता है। जबकि 1950 लड़कियां हर साल हॉस्टल से वंचित रह जाती हैं। बता दें कि हर साल राजगढ़ रोड स्थित राजकीय पीजी कॉलेज में 6 हजार विद्यार्थी विभिन्न संकायों में दाखिला लेते हैं। विशेष बात है कि सर्वोच्च न्यायालय के जज सूर्यकांत, हरियाणा के वित्तमंत्री संपत सिंह, महिला आईएएस अधिकारी गीता भारती से लेकर हरियाणा के डिप्टी स्पीकर रणबीर सिंह गंगवा, मंत्री छत्रपाल समेत 22 चर्चित चेहरे राजकीय पीजी कॉलेज में पढ़े हैं। गौरतलब है कि राजगढ़ रोड स्थित राजकीय पीजी कॉलेज में सिर्फ 40 लड़कियों के लिए एक जर्जर हॉस्टल है।
विज्ञापन
600 लड़कियों के लिए बनने हैं दो हॉस्टल
राजकीय पीजी कॉलेज में दो गर्ल्ज हॉस्टल बनने है। जिसकी क्षमता कुल 600 लड़कियों की रहने की होगी। अर्थात एक हॉस्टल में 300 लड़कियां ही रह सकेगी। जबकि बजट की बात करें तो कुल 10 करोड़ रुपये की लागत से दो गर्ल्स हॉस्टल तैयार किए जाएंगे। इनमें पुराने हॉस्टल को तोड़कर एक नया हॉस्टल तो दूसरा नए सिरे से बनाया जाएगा। वर्ष 2020 को भी कॉलेज प्रबंधन की ओर से गर्ल्स हॉस्टल का प्रोजेक्ट मुख्यालय भेजा था, लेकिन उसके बाद कोई कदम नहीं उठाया गया है।
इस बार 106 लड़कियों के आवेदन मिले
राजकीय कॉलेज में बने एकमात्र गर्ल्स हॉस्टल के लिए इस बार कुल 106 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिनमें बीए प्रथम वर्ष और बीए द्वितीय वर्ष की 53-53 छात्राओं ने आवेदन किया। हालांकि अभी तक लिस्ट जारी करने की तिथि निर्धारित नहीं की गई है। लिस्ट जारी होने के बाद ही छात्राओं को कमरे अलॉट किए जाएंगे।
इस बार गर्ल्स हॉस्टल के लिए कुल 106 आवेदन प्राप्त हुए है। इनमें बीए प्रथम वर्ष और बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। जबकि हमारे पास 20 कमरों का एकमात्र गर्ल्स हॉस्टल है। लिस्ट जारी होने के बाद ही छात्राओं को हॉस्टल अलॉट होंगे। - ज्योति मोंगिया, हॉस्टल इंचार्ज, राजगढ़ रोड स्थित राजकीय पीजी कॉलेज, हिसार
मेरे संज्ञान में मामला नहीं है। अगर गर्ल्स हॉस्टल का कोई मुद्दा है तो मैं प्राचार्य से संबंधित फाइल मंगवाता हूं। - रणबीर सिंह गंगवा, डिप्टी स्पीकर, हरियाणा सरकार