{"_id":"60e5ff708ebc3e13527abcd8","slug":"2-new-cases-of-black-fungesh-hisar-news-rtk616582067","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज में ब्लैक फंगस के दो नए मरीज दाखिल, नहीं कोई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज में ब्लैक फंगस के दो नए मरीज दाखिल, नहीं कोई मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में बुधवार को ब्लैक फंगस यानी म्यूकरमाइकोसिस के दो नए मरीज दाखिल किए गए। फिलहाल अस्पताल में 52 मरीजों का उपचार चल रहा है। वहीं राहत की बात है कि बुधवार को किसी मरीज की मौत नहीं हुई। उधर, सरकार की ओर से ब्लैक फंगस के इलाज में कारगर लाइपोसोनल के इंजेक्शन और पोसाकोनाजोल दवा नहीं मिल रही है।
ओरल सर्जन डॉ. बंसीलाल बेनिवाल और ईएनटी विभाग की टीम ने बुधवार को एक जबड़े और एक नाक का ऑपरेशन किया है। यह दोनों ऑपरेशन सामान्य रहे। अभी भी वार्ड में दाखिल करीब 14 मरीजों के ऑपरेशन करना बाकी हैं। रोज तीन से चार मरीजों की ऑपरेशन के लिए एनेस्थीसिया द्वारा फिजिकल टेस्ट लिया जाता है, उनमें से केवल एक या दो मरीज ही फिट मिलते हैं। इन मरीजों को दोबारा एक या दो दिन बाद ऑपरेशन के लिए चुना जाता है।
बुधवार को म्यूकरमाइकोसिस के दो नए मरीज दाखिल किए गए। इस समय अस्पताल में 52 मरीज दाखिल हैं। बुधवार को कोई मौत नहीं है और किसी को छुट्टी भी नहीं दी गई। - डॉ. अनूप ग्रोवर, प्रोफेसर, दंत विभाग, मेडिकल कॉलेज, अग्रोहा