{"_id":"5b3bd47c4f1c1b0c278b459b","slug":"191530647676-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी भी स्कूल को नहीं होने दिया जाएगा बंद: कुंडू -","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी भी स्कूल को नहीं होने दिया जाएगा बंद: कुंडू -
Updated Wed, 04 Jul 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसी भी स्कूल को नहीं होने दिया जाएगा बंद : कुंडू
प्राइवेट स्कूल संघ ने भिवानी के प्राइवेट स्कूलों को सील किए जाने पर जताया आक्रोश
बुधवार को शिक्षा विभाग के डायरेक्टर व अतिरिक्त मुख्य सचिव से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। हरियाणा प्राइवेट स्कूल संघ ने शिक्षा विभाग द्वारा भिवानी में प्राइवेट स्कूलों को सील किए जाने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की है। संघ के प्रदेशाध्यक्ष सत्यवान कुंडू ने कहा कि एक तरफ तो सरकार प्राइवेट स्कूलों पर ताला लगा रही है, वहीं इन्हीं स्कूलों को 15 जुलाई तक का समय एग्जिस्टिंग सूची में डलवाने का समय दिया गया है। ऐसे में समय से पूर्व ऐसी किसी भी कार्रवाई को संघ कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।
प्रदेशाध्यक्ष कुंडू ने कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनावों से पूर्व प्राइवेट स्कूलों को स्थायी मान्यता देने का वादा किया था, लेकिन तीन वर्ष बीत जाने के बावजूद अभी तक न तो नियमों में सरलीकरण किया गया है और न ही स्कूलों को स्थायी मान्यता दी गई है। इसके विपरीत स्कूलों को मान्यता देने के बजाय केवल वाहवाही लूटने के लिए स्कूलों पर ताला लगाया जा रहा है। कुंडू ने कहा कि प्रदेश के करीब 2161 अस्थायी मान्यता प्राप्त स्कूलों की मान्यता भी गत 31 मार्च को खत्म हो चुकी है, जिसे आगामी एक वर्ष के लिए अभी तक नहीं बढ़ाया गया है। वहीं भिवानी शिक्षा बोर्ड की ओर से संबद्धता की अंतिम तिथि छह जुलाई निर्धारित की गई है। अगर इन स्कूलों का समय नहीं बढ़ाया गया तो यहां पर पढ़ रहे ढाई लाख बच्चों के भविष्य का कौन जिम्मेदार होगा। उन्होंने मांग की कि सरकार अपने वादे के अनुसार उक्त स्कूलों का समय एक साल बढ़ाने के साथ नियमों में सरलीकरण करते हुए स्थायी मान्यता दी जाए, अन्यथा प्राइवेट स्कूल संचालक प्रदेश स्तरीय रैली करते हुए आरपार की लड़ाई की घोषणा करने पर मजबूर हो जाएंगे। कुंडू ने कहा कि उक्त मुद्दों को लेकर प्राइवेट स्कूल संघ का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को शिक्षा विभाग के डायरेक्टर तथा अतिरिक्त मुख्य सचिव से मुलाकात करेगा और किसी भी सूरत में स्कूलों को बंद नहीं होने दिया जाएगा, चाहे इसके लिए कोई भी कदम उठाना पड़े।